फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two People died due to corona virus

कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत

Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two People died due to corona virus
कोरोना संक्रमण से शनिवार को एक महिला व पुरुष की मौत हो गई। 57 साल की महिला ने शुक्रवार रात दम तोड़ा था तो 50 वर्षीय पुरुष की शनिवार सुबह मौत हुई है। 96 नए केस सामने आए। स्वास्थ्य हुए 132 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए।
विज्ञापन

नौरंगाबाद निवासी 57 वर्षीय महिला बीमारी के चलते एनबी हॉस्पिटल धौर्रा माफी में भर्ती थी। 2 दिन पूर्व उन्हें गंभीर अवस्था में एल2 श्रेणी के कोविड अस्पताल दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात्रि 8.50 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि बीमारी के चलते तरुण हॉस्पिटल में भर्ती ज्वालापुरी गली नंबर 3 क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय पुरुष मरीज को गत दिवस दीनदयाल अस्पताल लाया था। शनिवार सुबह 6.25 बजे उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई 3191 मरीजों की जांच में 96 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 132 मरीज स्वस्थ होने पर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए। इस तरह कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 6720 हो गई है। अब 1358 सक्रिय केस बचे हैं। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शनिवार को 96 नए केस मिले हैं। उन्होंने लोगों से घरों में रहने और आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed