फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people die of horrific heat wave

भीषण गर्मी के कहर से दो लोगों की मौत

Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी अब असहनीय हो रही है। सोमवार को आसमान से धूप नहीं, बल्कि आग बरसी, इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गर्मी के कहर के चलते दो लोगों की जान चली गई। बनारस की रहने वाली रीता देवी अपने पति को उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रही थीं, लेकिन भीषण गर्मी के चलते उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उनके शव को अलीगढ़ उतारना पड़ा। दूसरी घटना गांधी गांधी पार्क क्षेत्र में हुई। यहां पर एटीएम बूथ पर काम करने वाले गार्ड किशन कुमार मित्तल की गर्मी के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई। 55 वर्षीय किशन कुमार के घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह गांधी पार्क की सुधा नगर कॉलोनी में रहते थे और एसबीआई के एटीएम पर काम करते थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई
विज्ञापन


पारा 44 पर पहुंचा, दोपहर में कर्फ्यू सा नजारा
अलीगढ़। दूसरी ओर सोमवार को दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार सूने हो गए, जिनको बहुत ही आवश्यक कार्य था वही लोग घर से निकले। पारा 44 के आसपास रहा। परिंदे टुकड़े भर छांव तलाशते रहे तो मवेशी भी पानी की तलाश में इधर से उधर भटकते रहे। भीषण गर्मी के चलते सरकारी अस्पतालों के साथ साथ प्राइवेट नर्सिंग होम और क्लीनिकों पर भी भीड़ देखी गई बच्चों और वृद्धों को इस सीजन में विशेष सावधानी बरतने की बात डॉक्टर कह रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी ने धीमी कर दी निर्माण की रफ्तार 
भीषण गर्मी का असर निर्माण कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। दिन के समय साइटों पर काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है। जेल रोड फ्लाईओवर हो या हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना में चल रही दो यूनिटों का निर्माण, सभी जगहों पर भीषण गर्मी निर्माण की रफ्तार को रोक रही है। यही कारण है कि सुबह और शाम को निर्माण कार्य जारी रखा जाता है। इसके अलावा फ्लैट या निजी मकानों पर भी निर्माण हो रहा है तो वहां दोपहर में या दिन में इनडोर निर्माण कार्य किया जा रहा है। मकान या इमारत के बाहरी हिस्से में काम करने से बचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से बच्चों की मौत विधानसभा में गूंजी
 कुछ दिनों पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में हीट स्ट्रोक के चलते हुई दो बच्चों की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा है। बरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। इसके बाद जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हीरा सिंह से पूरे प्रकरण के संबंध में जवाब मांगा गया है। विधानसभा में इस प्रकरण के संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित समाचार को भी दिखाया गया।


बच्चा वार्ड की हालत बदतर, पानी तक नहीं
 भीषण गर्मी में मलखान सिंह जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मारिया अलम के साथ एक प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुंचा। मारिया आलम ने बताया जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में स्थिति बहुत ही खराब है। यहां पर पंखे एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहे हैं। पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में बच्चे और उनके तीमारदार बिलबिला रहे हैं। वार्ड के अंदर कुत्तों का घूमना आम बात है और बंदरों से भी खतरा बना हुआ है। मारिया आलम के साथ पहुंची तूलिका अग्रवाल और नसीम जैदी ने बताया कि वह पूरे मामले की शिकायत अपर निदेशक स्वास्थ्य से करेंगी। साथ ही इस प्रकरण को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के समक्ष भी रखा जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में गर्मी से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं और ओआरएस के घोल आदि का भी अभाव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed