फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two more arrested for attacking Ramji Lal Suman convoy

Rana Sanga Controversy: सुमन के काफिले पर हमला करने वाले दो और गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा

Fri, 02 May 2025 11:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 11:56 AM IST
सार

27 अप्रैल को आगरा से बुलंदशहर जाते समय रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोग पकड़े थे। जिन्हें शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ा गया। टायर पंचर की दुकान के कर्मचारी को भी शांति भंग में पाबंद किया। दो करणी सेना नेताओं को शांतिभंग में पाबंद कर मुचलके पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Two more arrested for attacking Ramji Lal Suman convoy
रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर फेंकते करणी सेना कार्यकर्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा-बुलंदशहर के इन दोनों करणी सेना नेताओं को मुकदमे में नोटिस देकर शांतिभंग में पाबंद किया गया। बाद में एसडीएम कोर्ट से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


27 अप्रैल को आगरा से बुलंदशहर जाते समय सपा सांसद के काफिले पर हमला हुआ था। इसकी जिम्मेदारी करणी सेना ने ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोग पकड़े थे। जिन्हें बाद में शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ा गया। इसके बाद उस टायर पंचर की दुकान के कर्मचारी को भी शांति भंग में पाबंद किया था, जिसकी दुकान से टायर फेंके गए थे। 
विज्ञापन


अब 1 मई को करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह निवासी अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा झाझर नोएडा व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह निवासी अमरथाल ऊंचागांव स्याना बुलंदशहर को अरनिया बॉर्डर से पकड़ा। दोनों की पहचान सीसीटीवी की मदद से हुई। हमले के इस मुकदमे में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व नेशनल हाईवे अधिनियम सहित तीन धाराएं बढ़ाई गई हैं। सीओ गभाना संजीव तोमर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed