फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two lakh fifty thousand rupees looted in Amirnisha market.

अमीरनिशा में बदमाशों ने मारपीट कर ढाई लाख रुपये लूटे

Sat, 03 Aug 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
two lakh fifty thousand rupees looted in Amirnisha market.
नौरंगाबाद गोपी टावर अपार्टमेंट में हुई चोरी की जानकारी पुलिस को देती देविका वार्ष्णेय। - फोटो : CITY OFFICE
बदमाशों के खिलाफ पुलिस के मुठभेड़ अभियान के बाद भी बदमाशों की सक्रियता थम नहीं रही। गुरुवार की सुबह पांच बजे अमीरनिशा में दो बदमाशों ने फुटवियर दुकानदार व टीटी कोच अजीत को बुरी तरह से मारपीट कर ढाई लाख रुपये लूट लिए। खबर पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीत कुमार शर्मा पुत्र अवध बिहारी निवासी अवध प्लाजा अमीरनिशां के स्वामी हैं। वहीं पर उनकी चप्पलों की दुकान है। दुकान के ऊपर की पहली मंजिल पर ही उनका निवास है। 67 वर्षीय अजीत ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे उनके घर पर 2 बदमाश आए। दरवाजे पर दस्तक देने पर उन्होंने दरवाजा खोला और बदमाशों ने उन्हें अंदर धकेल कर पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने तमंचों की बट और लोहे की रॉडों से सिर पर वार कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद बदमाश तमंचे की नोंक पर ढाई लाख रुपये और कुछ महंगा सामान लेकर वहां से धमकी देते हेए फरार हो गए। अजीत टेबिल टेनिस के कोच भी हैं और कई स्कूलों में भी जाते हैं। बदमाशों के धाबा बोलने की खबर मिलते ही उनके करीबी भाजपा नेता सुनील पांडेय, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमणि कौशिक, उनके मित्र कांग्रेस नेता विवेक बंसल भी मौके पर पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधवाया। भाजपा नेताओं सहित बंसल ने इस मामले में पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। अजीत की ओर से सिविल लाइंस थाने में पूरे मामले की तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मेयर की भतीजी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी
महानगर के नौरंगाबाद स्थित गोपी टॉवर अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर चोर पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय की भतीजी व विजडम पब्लिक स्कूल की शिक्षिका देविका वार्ष्णेय के घर से सोने चांदी के चार लाख रुपये के जेवर ले गए। चोर घर में बने मंदिर, बच्चों की अलमारी साफ करने के बाद कीमती जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में गांधी पार्क थाने में पीड़ित परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पंकज वार्ष्णेय पुत्र ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी पत्नी देविका वार्ष्णेय विजडम पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। खुद उनकी फफाला बाजार में एसजी मेडिकल एजेंसी संचालित है। पत्नी देविका सुबह पौने सात बजे स्कूल निकल जाती है, जबकि वह सुबह 11 बजे के करीब बच्चे को लेकर दुकान पर पहुंचते हैं। गुरुवार को पत्नी जब दोपहर ढाई बजे वापस घर लौंटी तो देखा कि बाहर से अंदर तक फ्लैट के सभी ताले टूटे पड़े हैं। ये देख उनके होश उड़ गए और बदहवासी में उन्होंने पति और स्कूल की प्रिंसिपल को फोन मिलाया। कुछ देर में ही पति और अन्य परिचित वहां पहुंचे। पंकज ने बताया कि चोर गले के दो सोने के सेट, एक मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, टॉप्स, सात अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया और पूजा घर में रखे चांदी के अन्य सामान ले गए। इन सभी की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो चौकीदार हिरासत में हैं, जबकि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

दसवीं की छात्रा से झपटा पर्स, झपटमार का फोटो खींचा
महानगर के मैरिस रोड पर गुरुवार शाम स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा से बाइक सवार झपटमार पर्स झपट ले गए। इस दौरान एक युवक ने बदमाश का फोटो खींच लिया। खबर पर पहुंची पुलिस को वह फोटो सौंप दिया है। जिसकी तलाश में पुलिस ने मुखबिर लगा दिए हैं। बताया गया है कि छिपैटी की रहने वाली आरजू वार्ष्णेय एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। वह शाम को कोचिंग से लौटते समय स्कूटी पर खड़े होकर सहेली से बात कर रही थी। इसी बीच उसके बगल में आग बाइक सवार उसका पर्स झपट ले गए। जिसमें मोबाइल, कुछ रुपये व कागजात थे। इसी बीच यह हरकत एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद करते हुए बदमाश का फोटो खींच लिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस को यह फोटो सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed