फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two girls were married

Aligarh News: दो कन्याओं का विवाह कराया

Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two girls were married
श्री करुणा निधान सेवा ट्रस्ट एवं श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी की ओर से कथा व्यास पंडित नरेश चंद शास्त्री (श्रीधाम वृंदावन) के 50वें जन्मदिवस पर दो जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भजन संध्या हुई।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे ध्यान साधना केंद्र से बैंड-बाजों के साथ बरात निकली। श्री खाटू श्याम मंदिर में बरात पहुंचने पर स्वागत किया गया। बरात के साथ ही हनुमानजी की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर में दो जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह विधि-विधान से कराया गया। ट्रस्ट की ओर से दान-दहेज के साथ दोनों कन्याओं को विदा किया गया।
विज्ञापन


हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और बरात पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम करीब पांच बजे से भजन संध्या में पप्पू शर्मा (खाटू श्याम), पूजा आनंद (दिल्ली) और रेनू खुराना (दिल्ली) ने भजनों की समां बांधी। वहीं केक काटकर कथा व्यास का जन्मदिन मनाया गया। पुनीत कुमार शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, जितेंद्र अग्रवाल, दीनदयाल ऐलन, सुरेश चंद, पीयूष अग्रवाल, अमित बजाज, जयप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








फोटो परिचय

07 व 08 निर्धन गरीब कन्याओ को आशीर्वाद देते हुए महामंडलेश्वर एवं कथावाचक पंडित नरेश चंद शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed