{"_id":"6b0c8e49ff7b021b710b9d2b","slug":"two-contractors-blacklisted-after-poor-road-quality-is-discovered-aligarh-news-c-2-gur1004-1120889-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़कों की गुणवत्ता खराब मिलने पर दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़कों की गुणवत्ता खराब मिलने पर दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
नगर निगम का कार्यालय।
- फोटो : Archive
शहर के वार्ड 37 में सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दो निर्माण ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही बरतने पर दो अवर अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
एक अवर अभियंता का नवंबर का वेतन शून्य करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि आउटसोर्स अवर अभियंता को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।
वार्ड 37 के कटरा मोहल्ले में सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई में शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त रविवार को खुद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में दो सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला।
इस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पहला निर्माण कार्य 10.63 लाख रुपये की लागत से राजेश के मकान से सुभाष के मकान तक कराया गया था। इसका ठेका मैसर्स उमाशंकर शर्मा को दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा कार्य 8.81 लाख रुपये की लागत से सत्य प्रकाश के मकान से सारस के मकान तक कराया गया था। यह काम मैसर्स शिवम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स को सौंपा गया था।
दोनों कार्यों में गुणवत्ता की कमी मिलने पर अनुबंध निरस्त करने और फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई। जबकि निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही सामने आने पर अवर अभियंता गिरीश कुमार सागर का नवंबर माह का वेतन शून्य (अदेय) कर दिया गया। साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।
वहीं, आउटसोर्स अवर अभियंता परितोष का भी नवंबर का वेतन अदेय कर दिया गया है। उन्हें अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। ठेकेदारों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार काम कराएं।

नगर निगम का कार्यालय।- फोटो : Archive