फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers shot dead in dispute, all accused absconding

मेड़ के विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, सभी आरोपी फरार

Sun, 18 Oct 2020 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सादाबाद (हाथरस)
अमर उजाला नेटवर्क, सादाबाद (हाथरस) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two brothers shot dead in dispute, all accused absconding
demo pic...

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया छावा में शनिवार की सुबह खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने दो बेटों को साथ हमलाकर अन्य दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले चौथे भाई का कहना है कि हमलावरों ने उसे भी जान से मारने की कोशिश की। उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में सत्यपाल सिंह पुत्र नत्थीलाल ने कहा है कि वह चार भाई हैं। उसके एक भाई अजयपाल सिंह ने खेत की मेड़ को गलत ढंग से तोड़ दिया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दो अन्य भाइयों फाल सिंह, हंबीर सिंह व परिजनों के साथ मेड़ ठीक करने गया था। वहां पर अजयपाल सिंह व उसके दोनों बेटे अरविंद और दिनेश उर्फ गुड्डू भी मौजूद थे। हमने उनसे कहा कि मेड़ गलत लगी है, नाप कर सही कर देते हैं। अजयपाल सिंह ने कहा कि जो मेड़ हमने लगाई है, वही सही है और यह ऐसे ही रहेगी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान अरविंद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फाल सिंह और हंबीर सिंह को गोली मार दी जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। अजयपाल व दिनेश ने भी फावड़ों से उसके व उसके परिजनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। वह मौके से जान बचाकर भागा तो उसके ऊपर फायर करते हुए अरविंद ने घर तक पीछा किया। शोरगुल होने पर गांव के लोगों तथा रिश्तेदार पप्पल पुत्र नत्थीसिंह ने मौके पर आकर बचाया। वारदात में दिनेश की मां विमलेश और पत्नी पिंकी ने भी सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली से घायल भाइयों को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर एसपी, एएसपी, सीओ और कोतवाल ने घटना स्थल का मुआयना किया और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। रिपोर्ट में अजयपाल सिंह पुत्र नत्थीलाल, उसके दोनों बेटे अरविंद, दिनेश उर्फ गुड्डू, विमलेश देवी और पिंकी को धारा 147, 148, 149, 323, 307, 302 और 34 के तहत नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed