फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two black deer hunting

दादों के जंगल में दो काले हिरनों का शिकार

Tue, 05 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
two black deer hunting
दादों के गांव शहजाबाद में खेत में पड़ा गर्दन कटा हिरन। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दादों के गांव शहजाबाद के जंगल मेें चार शिकारियों ने शेड्यूल वन  संरक्षित दो काले हिरनों शिकार कर लिया। शिकारियों ने उनको गोली मारकर गिरा लिया। गोली की आवाज के बाद ग्रामीण उनको बचाने दौड़े। शिकारी एक हिरन को अपने साथ ले जाने में सफल रहे। दूसरा हिरन ग्रामीणाें को खेत में मृत मिला। उसका सिर कटा हुआ था। एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए शिकारियों को अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

थाना गंगीरी के गांव शाहजाबाद के जंगल में आल्टो कार सवार चार शिकारियों ने दो हिरनों का गोली मार कर शिकार कर लिया। शिकारियों ने एक हिरन को कार में डाल लिया। दूसरे हिरन की गर्दन काट कर कार में डालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच थाना दादों के गांव अटा निवासी ग्राम प्रधान का भाई सोमेश यादव बाइक से गुजरे। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शिकारी उसे छुरा दिखाते हुए एक हिरन को ही कार में डाल मलसई की ओर भागे।  प्रधान के भाई सोमेश यादव ने बाइक से गांव नौगवां तक पीछा किया, लेकिन शिकारी कार लेकर भाग गए। दूसरा हिरन खेत में पड़ा रहा।  सोमेश ने गंगीरी,  दादों पुलिस और वन रक्षक को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस को वन विभाग के कर्मचारी काफी देरी के बाद घटना स्थल  पर पहुंचे, जब तक आरोपी फरार हो गए। वन रक्षक नेत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि मृत हिरन का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद दफनाया जाएगा। सामेश ने जो वीडियो बनाई है, उससे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसआई रामविदेश यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed