फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trouble by hernia for for year, Ayushman helped

चार साल से थे परेशान, काम आई योजना आयुष्मान

Sat, 21 Sep 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble by hernia for for year, Ayushman helped
डा. खानचन्द्र। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

चार साल से हर्निया का दर्द झेल रहे एक व्यक्ति के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार के मुखिया विजय कुमार चार साल से हर्निया से परेशान थे। आर्थिक तंगी के चलते आपरेशन नहीं हो पा रहा था। लेकिन छह महीने पहले आयुष्मान भारत योजना के तहत वरुण हास्पिटल विष्णुपुरी में आपरेशन के बाद आज वह पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
सासनी गेट के पला साहिबाबाद के रहने वाले 45 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह अलग अलग तरह के डेली यूज में आने वाले सामान के एजेंट का काम करते हैं। दुकानदारों के लिए माल लाते हैं। चार वर्ष पहले जब हर्निया की तकलीफ हुई तो आपरेशन बताया गया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आपरेशन को टाला जाता रहा। उनके परिवार में तीन बेटी और दो बेटे हैं। हर्निया के चलते होने वाले दर्द के चलते परिवार के लिए आजीविका अर्जन के लिए भी परेशानी होने लगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद छह महीने पहले उनका गोल्ड कार्ड बना तो उम्मीद बंधने लगी। पांच महीने पहले विष्णुपुरी स्थित वरुण हास्पिटल में उपचार कराया। पूरा उपचार कैशलैस हुआ। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। विजय कुमार कहते हैं कि अब वह परिवार की आजीविका अर्जन के लिए ज्यादा प्रयास कर पाते हैं। इलाज भी हुआ और आर्थिक भार भी परिवार पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
आयुष्मान भारत योजना के तहत विजय का इलाज हमारे यहां पर हुआ था। हर्निया बहुत आगे की स्टेज तक में आ गया था अगर आपरेशन नहीं होता तो गंभीर स्थिति हो सकती थी। लेकिन विजय का सफल आपरेशन रहा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

- डॉ. संजय भार्गव, वरुण हास्पिटल (विजय का इलाज करने वाले)
.............
योजना के तहत अब तक 3500 से ज्यादा मरीजों का इलाज अलग अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में हो चुका है। शुक्रवार को भी हमने पला होली चौक, नगला तिकोना, नौरंगाबाद, महेंद्र नगर में कैंप लगाए हैं और पात्रों के गोल्ड कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया है।
- डॉ. खान चंद, एसीएमओ, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना

डा. संजय भार्गव।

डा. संजय भार्गव।- फोटो : CITY OFFICE

विजय कुमार।

विजय कुमार।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed