फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Treatment of Phoolmala that fell from the train

यह है पापा की प्यारी फूलमाला: एक पैर कटा, दूसरे पैर के 6 इंच के हिस्से में 31 जगह टूटी हड्डी, पर नहीं मुरझाई

Sat, 18 Oct 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:05 AM IST
सार

ट्रेन से गिरकर घायल हुई फूलमाला का दाहिना पैर कट चुका है। अब जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक बुरी तरह जख्मी उसके बाएं पैर को बचाने में जुटे हैं। उसके बाएं पैर की हड्डी छह इंच के हिस्से में 31 जगह से टूटी है।

विज्ञापन
Treatment of Phoolmala that fell from the train
पैर कटने के बाद पिता को ट्रैक से हटने की आवाज लगाती फूलमाला - फोटो : संवाद

विस्तार

एक पैर कट गया है। जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी है। इसके बावजूद भी इक्कीस साल की फूलमाला ने हिम्मत नहीं हारी। जेएन मेडिकल कालेज के वार्ड संख्या सात में भर्ती बिटिया अपने बिलखते पापा के आंसू पोंछते हुए बार बार कहती है कि आप चिंता मत करो। एक दिन मुझे फिर से खड़ा होना है। पहाड़ सी पीड़ा झेलने वाली यह छात्रा अपने दुख को भूल बार बार डॉक्टरों से कहती है कि उसके पिता तो ठीक हैं। उन्हें मेरे बारे में ज्यादा मत बताना वरना वह टूट जाएंगे। मुझे बहुत प्यार करते हैं मेरे पापा।

विज्ञापन

घायल फूलमाला को ले गए जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

15 अक्तूबर को हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रमेश चंद्र की बेटी फूलमाला दादरी से रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देकर अपने पिता के साथ ट्रेन से वापस लौट रही थी। महरावल स्टेशन के पास बेचैनी महसूस होने पर फूलमाला अपने पिता के साथ दरवाजे पर आ गई। अचानक झटका लगने पर वह ट्रेन से गिर गई। बेटी के गिरते ही पिता ने भी छलांग लगा दी। फूलमाला का एक पैर तो कटकर अलग हो गया था जबकि दूसरे पैर का आधा पंजा कट गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल फूलमाला को उपचार के लिए ले जाते हुए
जेएन मेडिकल कालेज के वार्ड 7 में बेड 744 पर फूलमाला भर्ती है। लेकिन यहां भी उसे खुद से ज्यादा अपने पिता की चिंता रही। चिकित्सकों से बार बार पूछती रही कि उसके पिता तो अब ठीक हैं। रमेश चंद्र भी बेटी की हालत देख अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। जबकि बेटी अपनी पीड़ा को भूलकर पिता को हिम्मत बंधा रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसे खुद की तो कोई चिंता ही नहीं है। वह अपने पिता के बारे में ही पूछे जा रही है।

यह भी पढ़ें... UP: ट्रेन से कटकर अलग पड़े थे पैर... छात्रा को दर्द के बीच भी याद रहे पापा; मार्मिक तस्वीर देख कांप गया कलेजा

पैर के 6 इंच के हिस्से में 31 जगह टूटी हड्डी, डॉक्टरों ने फिक्स की, अब पैर बचाने की कोशिश

ट्रेन से गिरकर घायल हुई फूलमाला का दाहिना पैर कट चुका है। अब जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक बुरी तरह जख्मी उसके बाएं पैर को बचाने में जुटे हैं। उसके बाएं पैर की हड्डी छह इंच के हिस्से में 31 जगह से टूटी है। 17 अक्तूबर को डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। उन्होंने हड्डी के बुरी तरह टूटे सभी हिस्सों को स्क्रू आदि की मदद से फिक्स करके हड्डी को वापस सही आकार दिया है। 
जेएन मेडिकल कॉलेज में फूलमाला का चल रहा उपचार
अब डॉक्टर पैर के जख्मों के भरने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे फूलमाला का दूसरा पैर पूरी तरह से बचाने में सफल होंगे। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमजद अली रिजवी ने बताया कि फूलमाला का दूसरा पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। अभी उसके पैर की हड्डी को सही आकार में लाने का काम किया गया है। अब डॉक्टर इसका परिणाम देखेंगे। इसके बाद अगली सर्जरी का फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed