फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trains were stopped everywhere, passengers upset

अहरिया समाज का आंदोलन : जहां-तहां रोकी गईं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Fri, 17 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trains were stopped everywhere, passengers upset
हाथरस में रेलवे ट्रैक जाम होने पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी होने से परेशान यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
अहेरिया समाज द्वारा दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक जाम करने से करीब आठ घंटे तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। गोमती और महाबोधि जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें मडराक और दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई थीं। दो राजधानी और पांच सुपर फास्ट ट्रेनों को अलीगढ़ जंक्शन पर रोका गया था। इनके अलावा, आसपास के यार्ड सहित छोटे-बड़े स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोका गया था। साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा के लिए आनन-फानन में आरपीएफ को भेजा गया। ट्रेनों का संचालन ठप होने से खाने-पीने की समस्या होने से यात्री व्याकुल हो उठे थे। खासतौर पर महिलाओं व बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर न्यू हाथरस जंक्शन स्टेशन के आसपास अहेरिया समाज के लोग सुबह 11:30 बजे जुट गए थे, जबकि 11:55 बजे गोमती एक्सप्रेस अप हाथरस से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। दोपहर 12 बजे पोरा स्टेशन पर दिल्ली कैंट गुड्स ट्रेन पहुंची। बताया गया कि अहेरिया समाज की भीड़ ट्रैक पर इकट्ठी हो गई और ट्रेन का संचालन रोक दिया गया। सूचना अलीगढ़ जंक्शन पर अधिकारियों तक पहुुंची तो यातायात निरीक्षक, ट्रैक इंजीनियर, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के जवान रवाना हुए। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने सभी जवानों को ट्रेनों की सुरक्षा के लिए भेजा। दोपहर 02:27 बजे अलीगढ़ जंक्शन से गोमती एक्सप्रेस (डाउन) कानपुर की ओर रवाना की गई। इस दौरान आंदोलनकारियों के ट्रैक से न हटने के चलते ट्रेन को दाऊद खां स्टेशन पर खड़ा किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद तो ट्रेनें लगातार यहां-वहां खड़ी की जाने लगीं। जबकि 12368 विक्रम शिला और 12566 बिहार संपर्क क्रांति नॉन स्टॉपेज ट्रेनों को अलीगढ़ जंक्शन पर रोक दिया गया। टूंडला ईएमयू को शाम 4:30 बजे जाना था। लेकिन वह भी आठ बजे तक खड़ी रही। दिल्ली की तरफ जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दोपहर 01:08 से जंक्शन पर ही खड़ी रही। नंदन कानन टूंडला एक्सप्रेस टूूंडला में ही खड़ी रही। यह ट्रेन 12.58 बजे अलीगढ़ आती है। महानंदा 17:45 बजे, कालका 18.05 बजे, सीमांचल 18.35 बजे आती है, इन ट्रेनों को भी जहां-तहां रोक दिया गया। ऐसे में यात्रियों को पेयजल और खाने की समस्या हुई, लोग खाने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। छोटे बच्चे दूध के लिए परेशान रहे। वक्त काटने के लिए लोग लूडो, ताश के पत्तों का सहारा लिया। शाम को ठंड बढ़ने से यात्री ठिठुरते रहे। शाम को धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद 07:40 बजे ट्रैक क्लीयरेंसस की रिपोर्ट जारी हुई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें प्रभावित रहीं
-12420-गोमती एक्सप्रेस दोपहर 02:40 बजे दाऊद खां पर।
-12398 महाबोधि एक्सप्रेस दोपहर 2:50 पर महरावल पर।
-12368 विक्रमशिला शाम 04.30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर।
- टूंडला-दिल्ली-टूंडला डाउन शाम 04:32 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर।
-12566 बिहार संपर्क क्रांति शाम 04:44 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर।
-12424-डिब्रुगढ़ राजथानी शाम 05:32 बजे सोमना स्टेशन पर।
-12878-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस शाम 05:36 बजे महरावल स्टेशन पर।
-12314-सियालदाह राजधानी शाम 05:51 बजे खुर्जा जंक्शन पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed