{"_id":"67332df87146ca70760d8d7c","slug":"trainee-lekhpal-caught-taking-bribe-in-gabhana-aligarh-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गभाना में 10 हजार की रिश्वत लेते प्रशिक्षु लेखपाल गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गभाना में 10 हजार की रिश्वत लेते प्रशिक्षु लेखपाल गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Tue, 12 Nov 2024 03:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:59 PM IST
सार
एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टीम ने करनवीर को रुपये देकर प्रशिक्षु लेखपाल को देने के लिए भेजा। प्रशिक्षु लेखपाल ने किसान को पहले कटरा मोड़ पर बुलाया। फिर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दाैरऊ मोड़ के पास बुलाया। जैसे ही उसने रुपये हाथ में पकड़े निरीक्षक निसार हुसैन के नेतृत्व वाली एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह
- फोटो : विभाग
विस्तार
एंटी करप्शन की टीम ने 12 नवंबर को तहसील गभाना में प्रशिक्षु लेखपाल के पद पर तैनात गीतम सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी से चार घंटे तक जवां थाने में पूछताछ हुई। टीम आरोपी को 13 नवंबर को मेरठ स्थित मुख्यालय ले जाएगी फिर उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
तहसील गभाना क्षेत्र के थाना चंडाैस के गांव ताजपुर के किसान करनवीर सिंह के पिता की पांच अगस्त 2024 की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने किसान दुर्घटना बीमा योजना में लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन पर प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 10 हजार रुपये में बात तय हुई। करनवीर ने इस मामले में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
विज्ञापन
एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने करनवीर को रुपये देकर प्रशिक्षु लेखपाल को देने के लिए भेजा। प्रशिक्षु लेखपाल ने किसान को पहले कटरा मोड़ पर बुलाया। फिर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दाैरऊ मोड़ के पास बुलाया। जैसे ही उसने रुपये हाथ में पकड़े निरीक्षक निसार हुसैन के नेतृत्व वाली एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह निवासी कैमावली, इगलास को पहले थाना जवां लेकर पहुंची। जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद लेखपाल पर जवां थाने में ही भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम उसे अब बुधवार को मेरठ स्थित कार्यालय ले जाएगी फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशिक्षु लेखपाल की पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के रूप में तैनात है। हाल ही में उसकी तैनाती प्रयागराज में हुई है। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि गभाना तहसील के एक प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा है।
पहले भी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं अमीन-लेखपाल
- 05 फरवरी 2024 को कोल तहसील में तैनात लेखपाल नारायण प्रताप सिंह को धनीपुर एयरपोर्ट की जमीन के अधिग्रहण को लेकर किसान से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने पर आगरा विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था। मामले में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी चर्चा सामने आई थी।
- 31 मई 2024 को तहसील इगलास में संग्रह अमीन साैदान सिंह को एंटी करप्शन टीम ने तहसील से ही पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा था।
- 28 अगस्त 2024 को तहसील इगलास के लेखपाल सिपाही सिंह यादव को किसान से 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा गया था।
- 13 सितंबर 2024 को खैर तहसील क्षेत्र के एदलपुर हल्का पर तैनात लेखपाल सोरन सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तहसील स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था।