फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trainee lekhpal caught red handed taking bribe suspended

Aligarh: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रशिक्षु लेखपाल निलंबित, विभागीय कार्रवाई हुई शुरू

Fri, 15 Nov 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत रिपोर्ट लगाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 10 हजार रुपये पर बात तय हुई। एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।

विज्ञापन
Trainee lekhpal caught red handed taking bribe suspended
आरोपी प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह - फोटो : विभाग

विस्तार

किसान दुर्घटना बीमा योजना में आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए गभाना के प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


ताजपुर के किसान करनवीर सिंह के पिता रमेश सिंह की पांच अगस्त 2024 की मौत हो गई थी। प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत रिपोर्ट लगाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 10 हजार रुपये पर बात तय हुई।
विज्ञापन


शिकायत पर एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने टीम भेजी। टीम ने 12 नवंबर को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। उसके विरुद्ध जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसडीएम विनीत मिश्र ने बताया कि यह कृत्य उ.प्र. सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर प्रशिक्षु लेखपाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed