फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic system change in the city from 12 o'clock tonight

Aligarh: शहर में आज रात 12 बजे से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, ये है वजह

Sun, 28 Jul 2024 01:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को यही व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों को बाईपास से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
Traffic system change in the city from 12 o'clock tonight
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को शिव मंदिरों एवं शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार रात 12 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को यही व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों को बाईपास से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह संचालित होंगे वाहन
- दिल्ली- खुर्जा की तरफ एवं खेरेश्वर चौराहा की ओर से आने वाले सभी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन जिन्हें एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है वह वाहन दौरऊ, सोमना मोड़, गभाना से परिवर्तित होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खैर, टप्पल की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन शहर एवं खेरेश्वर चौराहा की तरफ नहीं आएंगे। हल्के वाहनों को हरिदासपुर तिराहे, लोधा से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- मथुरा व इगलास की ओर से आने वाले वाहन एवं नादा पुल की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पुराने बाईपास मथुरा पेट्रोल पंप से मथुरा के पुल के नीचे से डायवर्ट होंगे। खुर्जा, बुलंदशहर, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन इगलास, गोंडा, खैर की तरफ डायवर्ट होंगे।
- आगरा की तरफ से शहर के सासनीगेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। यह वाहन वन चेतना केंद्र, दाऊद खां, फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहा से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट होंगे।
- कानपुर, एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर, खेरेश्वर चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ, हाथरस एवं गोपी, अकराबाद से सासनी, इगलास, गोंडा, खैर होते हुए गभाना की तरफ परिवर्तित किया जाएगा।
- रामघाट रोड पर अतरौली से शहर में आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को अतरौली से कासगंज, गोधा, छतारी, डिबाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बुलंदशहर, डिबाई से सारसौल चौराहा, क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- सारसौल चौराहा से नादा पुल, खेरेश्वर की तरफ से आने वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भांकरी से नया बाईपास से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। जिन वाहन चालकों को खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस वे तक जाना है, वे जीटी रोड भुकरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जिरौली रोड होकर लोधा पहुंचकर गंतव्य को जा सकेंगे।

खास बातें
सावन मास : दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त एवं पांचवां 19 अगस्त 
जिले के प्रमुख मंदिर - अचलेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव, खेरेश्वर महादेव, श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम 
सारसौल चौराहा से नादा पुल एवं खेरेश्वर मंदिर, एटा चुंगी, दुबे का पड़ाव से कंपनी बाग चौराहा तक नो-ट्रैफिक जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed