{"_id":"67c6f85d8d6a81476b04ac73","slug":"tractor-hits-bike-farmer-dies-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, साथी घायल
Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
सार
किसान जगवीर उर्फ जग्गो अपने साथी सत्यप्रकाश के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरोथा के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्ट्रर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
किसान की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
3 मार्च शाम इगलास-गोरई मार्ग पर बाइक सवार दो किसानों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान जगवीर उर्फ जग्गो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक टक्कर मार कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
गोरई क्षेत्र के गांव छेछऊ निवासी किसान जगवीर उर्फ जग्गो (57) पुत्र मीठनलाल 3 मार्च शाम साढ़े सात बजे अपने साथी किसान सत्यप्रकाश निवासी रजुआ नगला के साथ इगलास से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरोथा के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्ट्रर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर में ट्राली भी जुड़ी थी। इस टक्कर से दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लेकर सीएचसी इगलास पहुंची। जहां चिकित्सक ने जगवीर उर्फ जग्गो को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी सत्यप्रकाश का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक ने अपने पीछे परिवार को रोते बिलखते हुए छोड़ा है। जग्गो के बड़े बेटे की करीब दस वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी इगलास नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन