फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today Trade union Protest

ट्रेड यूनियन की हड़ताल आज

Wed, 08 Jan 2020 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Today Trade union Protest
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर प्रदर्शन करते यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन, स्वतंत्र फेडरेशन, विभागीय राज्य कर्मचारी एसोसिएशन तथा असंगठित क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र, महिला एवं नौजवानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार आज है। इस दौरान बैंक, एलआईसी समेत अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी जिला पंचायत परिसर स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद कलक्ट्रेट पर दोपहर 12 बजे से साझा मंच के धरने प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पूर्व मंगलवार को बैंककर्मियों ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की रामघाट रोड शाखा पर प्रदर्शन किया तो राज्यकर्मचारी महासंघ एवं उससे जुड़े संगठनों ने वरुणालय में बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन, स्वतंत्र फैडरेशन, विभागीय राज्य कर्मचारी एसोसिएशन तथा असंगठित क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र, महिला एवं नौजवानों के साझा मंच की वरुणालय गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कर्मचारियों से बुधवार की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हड़ताल में सिंचाई, कृषि, मत्स्य, विकास भवन के सभी विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी एवं एएमयू के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी, आशा एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान कलक्ट्रेट पर साझा मंच के बैनरतले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बैंक एवं एलआईसी कर्मी भी शामिल होंगे। इस मौके पर विमल कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, प्रवीण कौशिक, चमनलाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

इधर, हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की रामघाट रोड शाखा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की आर्थिक एवं जन विरोधी नीतियों को कोसते हुए कर्मचारियों से बुधवार की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। जिला मंत्री वीके शर्मा ने बताया कि बुधवार को बैंककर्मी प्रात: 11 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित सिंडिकेट बैंक पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे तथा उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर सभी ट्रेड यूनियनों के साझा मंच की सभा में सम्मिलित हो जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान पर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ट्रेड यूनियनों के आज (बुधवार) के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिन सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी तय की गई है। उनको अपने क्षेत्र के बैंक सहित डाकघर और बीएसएनएल के कार्यालयों सहित अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यालयों पर भी निगाह रखनी होगी। इधर, रेलवे की सुरक्षा को देखते हुए एडीएम सिटी ने बताया कि उन्होंने वहां एसीएम प्रथम को तैनात किया है, ट्रेड यूनियनों से अपील है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जाहिर करें। किसी भी प्रकार की उग्रता होने पर प्रशासन-पुलिस कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों पर विधि पूर्वक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed