फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thrown out of house after uttering talaq thrice, case registered

Aligarh News: तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of house after uttering talaq thrice, case registered
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से थाना लोधा क्षेत्र में समीर के साथ हुई थी। अब उस पर एक पुत्री है। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर, जेठ, चचिया ससुर व ननद दहेज से खुश नहीं हुए।
विज्ञापन



दहेज में अतिरिक्त एक लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता तो अन्य लोग सहयोग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन



पीड़िता ने देवर व जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर समीर, मुरीद खां, आमिर, नाजिया, नवाब खां, दिलदार खां व बबली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed