फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three smugglers caught, 51 kg ganja recovered

Aligarh News: तीन तस्करों को पकड़ा, जेल भेजे, 51 किलोग्राम गांजा बरामद

Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
सार

4 अप्रैल की रात गांव कजरौठ के समीप खेत की मेड़ पर एक शीशम के पेड़ के पास से कृष्ण कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नगरिया चैन थाना सासनी जिला हाथरस, राजू पुत्र बुंदू खान व नागेंद्र कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासीगण रुदायन थाना सासनी जिला हाथरस को पकड़ा। 

विज्ञापन
Three smugglers caught, 51 kg ganja recovered
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली पुलिस व एनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स फोर्स) आगरा ने संयुक्त कार्रवाई कर गांजा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को पकड़ा है, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए तस्करों के पास से 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


एनटीएफ यूनिट आगरा के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा व इगलास कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक कोमल सिंह ने टीम के साथ 4 अप्रैल की रात गांव कजरौठ के समीप श्यौदान सिंह के खेत की मेड़ पर एक शीशम के पेड़ के पास से कृष्ण कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नगरिया चैन थाना सासनी जिला हाथरस, राजू पुत्र बुंदू खान व नागेंद्र कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासीगण रुदायन थाना सासनी जिला हाथरस को पकड़ा। तीनों के पास से 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार मौके से आकाश निवासी पहाड़ीपुर भाग निकला। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव सरकोरिया निवासी मोहित गाड़ी से यह गांजा लेकर आया था। सीओ डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि जब्त माल को सील किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed