फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three Layer Checking Orders for Implementation of Beneficial Schemes

लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की थ्री लेयर चेकिंग के आदेश

Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three Layer Checking Orders for Implementation of Beneficial Schemes
कानून व्यवस्था की बैठक लेते, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : Dig Vishal
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जिले में चल रही लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की थ्री लेयर चेकिंग के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि अफसरों की मेहनत के चलते अलीगढ़ ने विकास कार्यों में उच्च स्थान बनाया है। किंतु इससे अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार राशि 250 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अफसरों की क्लास ले रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले  में आयुष्मान योजना में 2.41 लाख सर्टिफिकेट में से 80 हजार जारी किए गये हैं। 4457 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पहली किश्त मिल चुकी है। 18 माह में शौचालय निर्माण का आंकड़ा 11 हजार से बढ़कर 2.50 लाख तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल एवं पीएचसी-सीएचसी पर चिकित्सकों एवं दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने नकवी पार्क के मध्य 400 मीटर की जगह चिन्हित करके ट्रैक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डीएम से स्वयं दौरा कर साफ्ट ट्रैक मार्ग पार्क के मध्य में बनवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री दलवीर सिंह द्वारा गन्ना किसानों की समस्याएं बताने पर उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की उपज को और अधिक मात्रा में खरीदे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 552 किमी सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त कर दी गयी हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना में दी जाने वाले गैस तथा सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर जन प्रतिनिधि के माध्यम से वितरित कराने को कहा।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि जनपद में जाम की समस्या का निस्तारण करने के लिए प्राइवेट बस स्टैंड को व्यस्ततम मार्ग से हटा दिया गया है। अब रोडवेज बस स्टैंड को भी हटाने की तैयारी है। नगर निगम क्षेत्र में 11 अरब 49 करोड़ 42 लाख रूपये की सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करा लिया गया है। 

यह गणमान्य रहे मौजूद 
ठा. रघुराज सिंह, विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह, विधायक छर्रा ठा. रवेंद्र पाल सिंह, विधायक खैर अनूप प्रधान, विधायक इगलास राजवीर दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, एडीएम वित्त उदय, एडीम सिटी एसबी सिंह। 

इन लाभार्थियों को बांटे प्रभारी मंत्री ने आवास 
-प्रधानमंत्री शहरी आवास 
शरबरी बेगम, अफसाना, बेबी, विनोद कुमार, सितारा, सरजीना बेगम, सुकेश कुमार, शकीला, कमलेश, रफतजहां, नीलम।

कांसीराम शहरी आवास पाने वाले लाभार्थी 
राकेश, चेती, ब्रजमोहन, रामप्यारी, इतवारी, पूजा, श्याम, लाला, यशोदा, सुनीता, बेबी, रामदेवी, बंटी, बीना, प्रेमपाल, मंगल सैन, रेखा रानी, गंगा देवी, नीतू, विनोद कुमार, यासमीन, प्रमोद, देवेंद्र, गीता, रश्मि, सपना, बेबी देवी, चांदनी, किशन, अशोक कुमार, अनिल, अंगूरी देवी, नीलेश सिंह, विमलकांत।


अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थी
रानी, शकुंतला, राजकुमारी, मदीना बेगम, मंजू, प्रेमवती, नीतू, गिरजा देवी, कमलेश, गीता, कुमकुम, चंद्रवती, राजमाला, सर्वेश, राजकुमारी, ममता, मंजू, मंजू देवी, फूलवती, कमलेश देवी, गीता देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed