फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three kg of tumor removed from the elderly chest

बुजुर्ग के सीने से निकाला तीन किलो का ट्यूमर

Fri, 15 Dec 2017 01:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 15 Dec 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय रोगी के सीने से तीन किलो का ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर के हृदय तथा फेफड़े से चिपके होने के कारण यह आपरेशन काफी जटिल था। यह सफलता कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों को मिली है। करीब छह घंटे तक चले इस आपरेशन को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व प्रो. एमएच बेग ने किया।
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के निवासी हेमेंद्र गुप्ता आर्या ने सीने में पीड़ा होने पर अलीगढ़ और दिल्ली में कई चिकित्सकों को दिखाया था। जांच से पता चला कि उनके सीने में बड़ा ट्यूमर है। हेमेंद्र गुप्ता ने जेएन मेडिकल कॉलेज के पलमोनोलॉजी विभाग में इसे दिखाया, जहां से उन्हेें कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग में रेफर किया गया।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. एमएच बेग ने नेतृत्व में डॉ. मोहम्मद आजम हसीन, डॉ. एहतशाम हुसैन नकवी तथा डॉ. शुमाइल रब्बानी की टीम ने करीब छह घंटे शल्य चिकित्सा कर ट्यूमर निकाला। डॉ. नदीम रजा तथा उनके दल ने एनेस्थीसिया दिया। चिकित्सकों का कहना है यह कठिन शल्य चिकित्सा थी, क्योंकि ट्यूमर हृदय तथा फेफड़े से चिपका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. एमएच बेग ने बताया कि यह एक असामान्य आकार का ट्यूमर था, जो मरीज को जन्म से ही था। डॉ. एहतेशाम हुसैन नकवी ने बताया कि उनके कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग में प्रतिवर्ष थोरासिक सर्जरी के लगभग 150 रोगियों तथा कार्डिक एंड वेस्कुलर सर्जरी के 250 रोगियों की शल्य चिकित्सा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed