फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three exporters of the district will be honored with the MSME award of the state

Aligarh News: प्रदेश के एमएसएमई पुरस्कार से सम्मानित होंगे जिले के तीन निर्यातक

Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three exporters of the district will be honored with the MSME award of the state
प्रदेश सरकार द्वारा ३१ मार्च को एमएसएमई सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ लोक भवन में किया जाएगा। इसमें प्रदेश की कुल 20 निर्यातक फर्मों में से तीन फर्म अलीगढ़ की चयनित हुई हैं। यह सूची देर शाम जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


खास बात है कि जिन तीन निर्यातकों को इस सूची में शामिल किया गया है, उसमें सबसे पहला नाम भी अपने शहर की फर्म का है। उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र सिंह के अनुसार प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष की भांति यह सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें खुद मुख्यमंत्री निर्यातक फर्म संचालकों को सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह में प्रदेश की कुल 20 फर्मों में से तीन फर्म अलीगढ़ की शामिल की गई हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्यमी पुरस्कार के लिए प्रदेश की इकलौती बिल्डर्स हार्डवेयर क्षेत्र की निर्यातक फर्म विधि एक्सपोर्ट, सूक्ष्म उद्योग श्रेणी पुरस्कार के लिए प्रथम स्थान पर मैकेनिकल क्षेत्र की निर्यातक फर्म उमा एक्सपोर्ट, सूक्ष्म लघु उद्यमियों में विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के लिए प्रथम स्थान पर मैकेनिकल क्षेत्र की दीप एक्सप्लो को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


तीनों फर्मों के संचालकों को यह सूचना मुहैया कराई गई है। तीनों को लखनऊ लोक भवन में शाम 4 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश उद्यमी पुरस्कार प्रदेश में इकलौती अपने जिले की फर्म को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed