फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three employees including sanitation inspector suspended

सफाई में लापरवाही पर गिरी गाज: दो स्वच्छता निरीक्षकों सहित तीन कर्मी निलंबित, स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोका

Mon, 08 Dec 2025 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 10:32 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने अनूप शहर बाईपास, कलेक्ट्रेट, शमशाद मार्केट, जमालपुर, एफएम टावर महेशपुर और सर्किट हाउस तक निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। रूट पर जगह-जगह गंदगी, सफाई कर्मचारियों की कमी और सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति मिलने पर वह भड़क गए।
 

विज्ञापन
Three employees including sanitation inspector suspended
निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले अलीगढ़ नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की है। दो स्वच्छता निरीक्षक और तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यही नहीं प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाते हुए वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


सीएम के आने से पहले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 7 दिसंबर सुबह छह से आठ बजे तक अनूप शहर बाईपास, कलेक्ट्रेट, शमशाद मार्केट, जमालपुर, एफएम टावर महेशपुर और सर्किट हाउस तक निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। रूट पर जगह-जगह गंदगी, सफाई कर्मचारियों की कमी और सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति मिलने पर वह भड़क गए।
विज्ञापन


सबसे पहले कार्रवाई प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी पर हुई। वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनूपशहर रोड पर सफाई कर्मचारी कम मिले और सुपरवाइजर नहीं था। इस पर स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप पाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनका चार्ज भी छीन लिया गया और वेतन पर भी रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशपुर बाईपास पर भी सफाई व्यवस्था चरमराई मिली। यहां स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। सबसे सख्त कार्रवाई अनूप शहर बाईपास पर ड्यूटी से गायब सुपरवाइजर महेंद्र राठौर तथा दो सफाईकर्मी दशरथ सिंह व उर्मिला देवी पर हुई। तीनों को मौके पर ही निलंबित कर दिया गया।

शहर की छवि को बेहतर बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा गैर जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी शिथिलता पर कठोर कार्रवाई होगी।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed