{"_id":"692d76992d4fc5e6b20a0c03","slug":"three-brothers-beaten-up-at-the-engagement-ceremony-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सगाई में डीजे पर पसंदीदा गाने के लिए तीन भाइयों को पीटा, एक गंभीर, डंडे-कुर्सियां चलीं, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सगाई में डीजे पर पसंदीदा गाने के लिए तीन भाइयों को पीटा, एक गंभीर, डंडे-कुर्सियां चलीं, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Dec 2025 04:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Dec 2025 04:36 PM IST
सार
सगाई में भोजन के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। एक पक्ष अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए डीजे वाले पर दबाव बनाया और गाना बजवाने लगा। इसी पर वहां डंडे और कुर्सियां चल गईं। कार का शीशा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में खैर रोड पर अशरफपुर जलालपुर में 29 नवंबर की रात सगाई समारोह के बाद डीजे पर पसंद का गाना बजाने की बात पर सगाई में शामिल लोगों के बीच डंडे-कुर्सियां चलीं। इसमें तीन सगे भाई पिटाई से घायल हो गए, जिनमें एक सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया। इसके बाद एक कार में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी भाग निकले। पीड़ितों की बहन की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
चंडौस थाने के गांव सूरजपुर निवासी दीक्षा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अपने परिजन के साथ अशरफपुर जलालपुर में मौसेरे भाई के सगाई समारोह में शामिल होने आई थी। भोजन के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। वहां मौजूद मौसेरे भाई पक्ष के अजयराज ने अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए डीजे वाले पर दबाव बनाया और गाना बजवाने लगा। इसी पर कुछ कहासुनी हुई तो आरोपी ने उनके भाई रोहन सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद पिंटू सहित अन्य के साथ मिलकर उनके भाई रोहन, हर्ष और अभिषेक पर डंडों व कुर्सियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सिर पर गंभीर चोट लगने से रोहन सिंह बेहोश हो गया। सगाई समारोह में मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया। जब परिजन रोहन को उठाकर कार तक ला रहे थे, तभी पीछे से आए आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की और भाग निकले। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन रोहन को जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद दीक्षा ने थाने में तहरीर दी। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन