फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three accused of killing protected animals arrested

Aligarh News: संरक्षित पशु काटने के तीन आरोपी पकड़े, भेजे जेल

Mon, 16 Sep 2024 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 05:28 AM IST
सार

मुख्य आरोपी बबली के खिलाफ थाने में हिस्ट्रीशीट 26-ए खुली हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 से अब तक पशु चोरी, संरक्षित पशु काटने के 24 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चार मुकदमे संरक्षित पशु काटने, 11 चोरी सहित जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।

विज्ञापन
Three accused of killing protected animals arrested
पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

हरदुआगंज पुलिस ने बुढ़ासी चौकी क्षेत्र के एक बाग में संरक्षित पशु को काटने व ग्रामीणों पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त औजार व एक स्कूटी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बबली भी शामिल है।

विज्ञापन


सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चंगेरी पुल के पास से बबली, नदीम व वारिस निवासी ग्राम बुढ़ासी थाना हरदुआगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो छुरा, तीन रस्सी के टुकड़े, एक गड़ासा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। घटना में शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी बबली के खिलाफ थाने में हिस्ट्रीशीट 26-ए खुली हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 से अब तक पशु चोरी, संरक्षित पशु काटने के 24 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चार मुकदमे संरक्षित पशु काटने, 11 चोरी सहित जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। आरोपी नदीम व वारिस पर भी संरक्षित पशु काटने के अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। 15 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर की रात खारिज नहर के पास काट रहे थे पशु

13 सितंबर रात आजमाबाद माछुआ गांव निवासी सुनील कुमार के घेर से नामजदों ने भैंसा चोरी किया था। जानकारी पर सुनील कुमार सहित ग्रामीण भैंसा की तलाश करते हुए खारिज नहर स्थित आम के एक बाग में पहुंचे तो वहां नामजद संरक्षित पशु को काट रहे थे। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों ने उनकी पहचान कर ली। इस पर नामजद फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल से थाने तक नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया था। सुनील कुमार की तहरीर पर 12 नामजद पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

गोंडा की घटना में भी आरोपियों को तलाश रही पुलिस
गोंडा के गांव नगला बिरखू के समीप 13 सितंबर की रात कुछ लोगों ने संरक्षित पशु को काटा था। 14 सितंबर की सुबह कुछ लोगों की नजर पड़ने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिये अवशेष गड्ढा खोदवाकर दबवाए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज है। थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed