{"_id":"6b0c8dd58d4a16fc7f0d5e33","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-from-e-rickshaw-driver-aligarh-news-c-117-1-sali1021-102120-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अनूपशहर रोड पर ई-रिक्शा चालक से मोबाइल लूटकर भागने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
गोल मार्केट, हमदर्द नगर जमालपुर निवासी इमरान रजा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया था कि वह शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कस्बे के ग्रीन गार्डन के आगे ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनका मोबाइल छीन फरार भाग गए। एसओ मनेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमरौली जाने वाले रास्ते पर रठगांव की गत्ता फैक्टरी के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान फरमान, इमरान और समीर निवासी थाना क्वार्सी क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से वीवो मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद की है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, तीनों ने जुर्म कबूला है।