{"_id":"66217ea603378661d80f2704","slug":"threat-to-kill-bjp-divisional-minister-report-filed-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100660-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा मंडल मंत्री को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा मंडल मंत्री को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कस्बा निवासी भाजपा मंडल मंत्री व पूर्व प्रधान को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में कस्बा निवासी भाजपा मंडल मंत्री व पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार अटल पुत्र बुद्धसेन गुप्ता ने कहा है कि बुधवार सांय करीब छह बजे उनके पुत्र तरुण अटल से कस्बा निवासी हरिओम पुत्र प्रमोद कुमार ने गाली-गलौज कर दी।
पुत्र ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दी तो समाज के लोगों ने रामलीला पैठ मैदान में समझौते के लिए बुला लिया। इसी दौरान आरोपी हरिओम अपने साथी खुशवंत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी चिंता की नगरिया के साथ वहां पहुंचा और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में बृहस्पतिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद