फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threat to blow up Aligarh civil court with RDX

Aligarh: दीवानी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, 18 मिनट में खाली कराया परिसर, पुलिस ने बताई मॉक ड्रिल

Mon, 16 Feb 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:33 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के करीब 20 अन्य जिलों के न्यायालयों के संबंध में भी भेजा गया है।

विज्ञापन
Threat to blow up Aligarh civil court with RDX
खाली कराई गई अलीगढ़ की दीवानी कचहरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ जनपद न्यायालय परिसर में 16 फरवरी सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दीवानी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की खबर आई। सूचना पर पुलिस अमला भी सुरक्षा बल संग पहुंच गया। पूरे दिवानी परिसर को आनन फानन 18 मिनट में खाली करा दिया गया। इस दौरान न्यायिक कार्य और कचहरी की सभी गतिविधि ठप हो गई। हालांकि ई-मेल के संबंध में किसी स्तर से पुष्टि नहीं हुई। बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चप्पे-चप्पे पर चेकिंग के बाद सब सामान्य मिला। पुलिस इसे तीन दिन पहले प्रदेश की 19 कचहरियों के संबंध में मिले धमकी भरे मेल से जोड़कर मॉक ड्रिल बता रही है।

विज्ञापन


दीवानी में 16 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे ई-मिलने और उसमें 12:20 बजे बम धमाका होने की चर्चा उड़ी। इसमें भी अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों की कचहरियों में धमाके की बात कही गई। हालांकि यह मेल किसे मिला, इसकी किसी स्तर से पुष्टि नहीं हुई। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एएसपी मयंक पाठक, सीओ तृतीय सर्वम सिंह सिविल लाइंस पुलिस, आरआरएफ, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड संग पहुंच गए।
विज्ञापन


आनन फानन माइक से दीवानी परिसर को खाली करने का संदेश प्रसारित किया जाने लगा। अधिवक्ताओं व वादकारियों सहित न्यायिक अधकारी तक परिसर से बाहर चले गए। इसके बाद टीमों ने दीवानी में सघन चेकिंग की। इससे काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब एक घंटे तक सघन तलाशी के बाद सब सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद खुली दीवानी, सुबह से थी भीड़
अलीगढ़ दीवानी में इन दिनों बार चुनाव की गतिविधियां चल रही हैं। वहीं दीवानी दो दिन के अवकाश के बाद खुली थी। इसलिए सुबह से अधिवक्ताओं, वादकारियों की अच्छी खासी भीड़ थी, जिसके चलते दीवानी को खाली कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को रूट भी डायवर्ट करना पड़ा।

इस घटनाक्रम के बीच एक तरफ पुलिस ने तस्वीर महल से यातायात डायवर्ट कर दिया। साथ में दीवानी के सामने से गुजरने वालों को भी अधिवक्ताओं ने बाइक लगाकर वापस भेजना शुरू कर दिया। इससे कुछ देर को अनूपशहर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। 

प्रदेश में तीन दिन पहले भी मिली थी धमकी, जांच शुरू
तीन दिन पहले आउटलुक की एक मेल आईडी से इस तरह का धमकी भरा ईमेल प्रदेश के करीब 19 अन्य जिलों के न्यायालयों के संबंध में भी भेजा गया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं। जिसमें यूजीसी नियम सहित कुछ अन्य विषयों का उल्लेख करते हुए कचहरियों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उसी क्रम में सोमवार को यहां भी धमकी भरा ई-मेल आने पर चेकिंग कराई गई। प्रदेश स्तर पर आउटलुक की ईमेल आईडी से मेल भेजने वाले को खोजा जा रहा है। उसकी आईपी आदि की जानकारी भी की जा रही है।

हम पिछले काफी समय से दीवानी में मॉक ड्रिल या सघन चेकिंग का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में 16 फरवरी को यह मॉक ड्रिल की गई है। रहा सवाल किसी धमकी भरे मेल का तो ऐसा कोई मेल हमें प्राप्त नहीं हुआ। हां, सुबह धमकी भरा मेल मिलने का शोर जरूर मच गया था। तीन दिन पहले प्रदेश के कुछ जिलों में मेल मिलने के बाद चेकिंग की गई थी। अब उसी क्रम में सोमवार को हमने यहां दीवानी में चेकिंग कराई है। इसमें हमने 18 मिनट में दीवानी को खाली कराकर चप्पा-चप्पा चेक किया है।-नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed