फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves stole buffalo from Badhakalan village, special team formed for arrest

Aligarh News: गांव बढ़ाकलां से भैंस ले गए चोर, गिरफ्तारी के लिए गठित की विशेष टीम

Sun, 07 Jun 2026 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole buffalo from Badhakalan village, special team formed for arrest
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्षेत्र के गांव बढ़ाकलां में चोरों ने एक पशुपालक के घेर को निशाना बनाते हुए दो भैंस और एक लवारा चोरी कर लिया। जानकारी शनिवार सुबह होने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके के पर कोतवाली पुलिस के साथ एसएसपी पहुंच गए।
विज्ञापन

जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह ने बताया है कि उनकी दो भैंस और एक लवारा घर के निकट स्थित घेर में बंधे हुए थे। देर रात चोर घेर में घुस आए और पशुओं को खोलकर अपने साथ ले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पीडि़त पशुपालक ने पुलिस को बताया है कि तीनों जानवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। दोनों भैंस बीस लीटर से अधिक दूध देती थीं, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। चोरी की जानकारी होने पर एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंच गए। पीडि़त परिवार से वार्ता की और चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कोतवाली पुलिस को निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन




-----

लगातार हो रही चोरियों से किसानों में रोष

इगलास। सर्किल क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से किसानों और पशुपालकों में डर है। इगलास, गोरई और गोंडा थाना क्षेत्रों में लगातार स्टार्टर, केबल, कॉपर वायर, कॉइल और तेल चोरी हो रहा है। लोग पुलिस पर खुलासा न करने का आरोप लगा रहे हैं। किसानों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात गोरई थाना क्षेत्र के मोनिया रजबहा गांव के पास कई नलकूपों को निशाना बनाया गया। चोरों ने ताले तोड़कर कीमती उपकरण और कॉपर वायर चुराए। पीड़ित किसानों में सुनील और योगेंद्र शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी बेसवां पुलिस चौकी से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर हुई।


मंगलवार को भी लालपुर, भानऊ, कलीजरी और महसूआ गांवों के कई नलकूपों से सामान चोरी हुआ था। बृहस्पतिवार रात इगलास के मांकरौल गांव में छह नलकूपों से स्टार्टर चोरी हुए। गोंडा थाना क्षेत्र में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे संगठित गिरोह की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed