फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District's security infrastructure to be transformed by four new police centers

Aligarh News: चार नए पुलिस केंद्रों से बदलेगा जिले का सुरक्षा ढांचा

Sat, 12 Sep 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
District's security infrastructure to be transformed by four new police centers
थाना देहली गेट अलीगढ़। - फोटो : Archive
जिले में पुलिसिंग का दायरा बढ़ाने और दूरदराज के इलाकों तक पुलिस की पहुंच मजबूत करने की तैयारी है। इसके तहत एक नया थाना और तीन नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। नगला पटवारी में थाना और महेशपुर, जटवार व आलनपुर में पुलिस चौकियां प्रस्तावित हैं। इनके लिए पुलिस विभाग ने शासन से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन



शहर में थाना क्वार्सी और सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पंजीपुर के नगला पटवारी क्षेत्र में नया थाना बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब छह हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया गया है। जमीन मिलने के बाद थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

इगलास तहसील के ग्राम जटवार में भी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इसके लिए गाटा संख्या 310 की भूमि ग्राम पंचायत से उपलब्ध कराने और गृह (पुलिस) विभाग के नाम आवंटित करने का अनुरोध किया गया है। थाना क्वार्सी क्षेत्र में महेशपुर चौराहे के पास पुलिस चौकी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम धौर्रा माफी के गाटा संख्या 2/346 में से करीब 800 वर्गमीटर भूमि मांगी गई है। यह भूमि नगर निगम क्षेत्र में आती है।इसी तरह थाना विजयगढ़ क्षेत्र के नानऊ-सासनी मार्ग स्थित ग्राम आलनपुर में पुलिस चौकी प्रस्तावित है। इसके लिए सड़क किनारे उपलब्ध ग्राम समाज की करीब 800 वर्गमीटर भूमि पुलिस विभाग को आवंटित करने का अनुरोध किया गया है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि एक नए पुलिस थाने और तीन पुलिस चौकियों की स्थापना के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। प्रशासन इसमें मदद कर रहा है।



दो अन्य पुलिस सुविधाओं के लिए भी जमीन
पुलिस विभाग ने सदर मालखाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष के निर्माण के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जमीन आवंटित होने के बाद इन सुविधाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed