फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ... then the last word 'time' was written by dada

...तो आखिरी शब्द ‘टाइम’ लिखा था दादा ने

Wed, 25 Jul 2018 02:19 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 25 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
... then the last word 'time' was written by dada
गोपाल दास नीरज की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
आगरा में बीते सोमवार 16 जुलाई को नीरज जी तबियत खराब हो गई थी। मंगलवार को उनको वहीं पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को आगरा में ही अस्पताल के रहने के दौरान उन्होंने इशारों से बात करना चाहा था लेकिन कई तरह के उपकरण लगे होने के कारण वह अपनी बात नहीं कह सके। इसी बीच अस्पताल में डाक्टर के लिखे गए एक पर्चे में उन्होंने कुछ लिखने का इशारा किया। जब उनको पर्चा दिया गया तो उन्होंने पेन से कंपकपाते हाथों से एक ही शब्द लिखा... टाइम।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र के बेहद अच्छे जानकार नीरज जी को अपने आखिरी टाइम का भी अहसास हो गया था। इसलिए  गुजरे छह महीने से वह जहां भी जाते खुद ही कहते कि अब शायद दोबारा मिलना नहीं हो पाएगा। वह कई बार ये भी कह चुके थे कि अगर 2018 गुजर गया तो वह आगे स्वस्थ रहेंगे। वह इशारों में कहना चाहते थे कि टाइम पूरा हो गया है। लेकिन दादा को हर कीमत पर बचाने में लगे परिजनों को किसी बात पर संतोष नहीं हुआ। वह आगरा से उन्हें एम्स ले गए। जहां गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


गीतकार अवनीश ने दी श्रद्धांजलि 
गोपालदास नीरज जी के निधन के बाद से अब तक लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देने की श्रंखला जारी है। इस क्रम में गीतकार अवनीश राही ने नीरज जी से जुड़ी अपनी स्मृतियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका पहला गीत सुनकर नीरज जी ने मुंबई में जाने की सलाह दी थी। इसके साथ ही तत्काल उन्होंने संगीतकार दिलीप सैन-समीर सैन व अभिनेता देवानंद के लिये दो पत्र लिखे। अवनीश ने बताया कि हालांकि वह मुंबई नहीं जा सके, लेकिन आज भी वह दोनों पत्र उनके पास सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर दान करना चाहते थे नीरज 
मिलन प्रभात ने बताया कि गोपालदास नीरज मरणोपरांत अपना शरीर दान करना चाहते थे, लेकिन शरीर में इन्फेक्शन होने से उनके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया था। ऐसे में डाक्टर ने उन्हें शरीर दान करने से मना किया। 


दो बार सरकार ने किया सम्मानित 
गोपालदास नीरज को फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लिखने के लिए 1970, 1971 और 1972 में लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं उन्हें विश्व उर्दू परिषद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से 1994 में यश भारती एवं एक लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि वर्ष 1991 में पद्मश्री और वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed