{"_id":"67b758f06fc1e738e10abcde","slug":"theft-of-lakhs-from-the-locked-house-of-a-constable-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिपाही के बंद मकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिपाही के बंद मकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
पत्नी गौतमबुद्धनगर में पति अनिल कुमार से मिलने गई थीं। चोर कमरे में रखी अलमारी से सोने की चार चूड़ी, चार अंगूठी, एक चेन और एक लाख रुपये की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
मकान से हुई चोरी में आलमारी का टूटा पड़ा ताला
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के कांति विहार में सिपाही अनिल कुमार के बंद मकान से चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। उनकी तैनाती गौतमबुद्धनगर के फेस- टू थाने में हैं। चोर मकान से करीब पांच लाख से अधिक के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
16 फरवरी को उनकी पत्नी गौतमबुद्धनगर में पति अनिल कुमार से मिलने गई थीं। चोर कमरे में रखी अलमारी से सोने की चार चूड़ी, चार अंगूठी, एक चेन और एक लाख रुपये की नकदी ले गए हैं। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन