{"_id":"69597f22b04e1acda30c9b23","slug":"theft-of-lakhs-from-a-closed-house-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102853-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
गांव गहलऊ में बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी पार कर दी। तीन दिन बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
गांव निवासी जोगेंद्र सिंह डाक विभाग से सेवानिवृत हैं, उनके पुत्र वीकेश कुमार की 2011 में मौत हो गई है। पुत्रवधू मोनिका घर में रहती है। एक नाती व नातिन ननिहाल में हाथरस के गांव साथिया में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पीडि़त परिवार ने बताया है कि 31 दिसंबर को जोगेंद्र सिंह और मोनिका दवा लेने के लिए हाथरस गए थे। इसके बाद वह साथिया रुक गए। करीब तीन दिन बाद शनिवार को जब वह घर पहुंचे को कमरे का ताला टूटा मिला।
अंदर अलमारी में सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि घर के बाहर की दीवार छोटी है। चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। ताला तोड़कर अलमारी को खंगाल लिया। जोगेंद्र ने बताया है कि अलमारी से करीब छह लाख रुपये नकद, दो सोने की जंजीर, पांच अंगूठी, दो झुमकी, सोने का हार तथा चांदी के अन्य आभूषण गायब हैं। चोरी की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।