फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house

Aligarh News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Thu, 08 Jun 2023 07:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 07:30 PM IST
सार

सुबह जब चेतन हनुमानपुरी वाले मकान पर गया, तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी से ज्वेलरी व नकदी गायब थी।

विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house
सीसीटीवी में कैद दो चोर - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के महेंद्र नगर हनुमानपुरी इलाके में बुधवार रात कपड़ा व्यापारी के बंद मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। घटना के वक्त परिवार बहजोई गया था। बृहस्पतिवार सुबह लौटने पर जानकारी हुई तो पुलिस को खबर दी गई। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हनुमानपुरी के चेतन कुमार वार्ष्णेय का दुबे पड़ाव पर कपड़े का व्यापार है। बुधवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में घूमने बहजोई गए थे। रात में चोरों ने मकान बंद देखकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश कर लिया और अंदर घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेते हुए अलमारी से एक लाख रुपये नकद व कई लाख रुपये कीमत के जेवरात आदि चोरी कर लिए। चोरी गए माल की कीमत आठ से 10 लाख रुपये मानी जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह चेतन ने लौटकर देखा तो दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख दंग रह गए। पुलिस आ गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इधर, पुलिस जांच में मोहल्ले में लगे एक सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं। दो युवक घर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। 35 से 40 वर्ष के युवकों के चेहरे भी खुले हैं। अब पुलिस उसी मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed