{"_id":"60a95ed18ebc3e34f55e72b5","slug":"the-waterlogging-on-ramghat-road-is-in-a-state-of-disarray-city-office-news-ali2636992151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड पर जलभराव से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोड पर जलभराव से हाल बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड पर पीएसी के समीप पेट्रोल पंप के सामने जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई है।आसपास के घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकले पानी की निकासी का इंतजाम न होने से करीब दो माह से सड़क के दोनों ओर पानी भरा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद स्थिति और विकट हो गई है। गंदा पानी पूरी सड़क पर भरने, गंदगी व फिसलन से रोजाना दुर्घटनाएं होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रामघाट रोड पर पीएसी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पर जलभराव की समस्या नई नहीं है। करीब दो माह से सड़क के दोनों ओर जलभराव की समस्या बरकरार है। शिवरात्रि से पूर्व अमर उजाला में यह मुद्दा उठाया था। स्थानीय निवासी शिवकुमार ने बताया कि जलभराव का कारण नाली का नीचे होना है। समस्या से निपटने के लिए लोगों ने घरों के सामने मिट्टी डाल दी है।
इससे पानी मुख्य मार्ग पर भर रहा है। इसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। राजेश ने कहा कि अलीगढ़, अतरौली मुरादाबाद मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से स्थिति और बिगड़ गई है। गंदा पानी पूरी सड़क पर भर गया है। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को एक ई रिक्शा भी पलट गया था। चालक चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
कुछ घरों व दुकानों का है पानी
जलभराव का मुख्य कारण कुछ घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पानी की निकासी की व्यवस्था न होना है। एक पुरानी नाली बनी है, जो हमेशा सिल्ट से भरी रहती है। गंदा पानी उफनकर सड़क पर बहता है।