फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wanted entered the house and took the woman and the teenager hostage

Aligarh News: वांछित ने घर में घुसकर महिला व किशोर को बंधक बनाया

Tue, 18 Jul 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The wanted entered the house and took the woman and the teenager hostage
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में एक युवक पर फायरिंग करने के आरोप में वांछित व्यक्ति ने पीड़ित के घर में घुसकर महिला और उसके आठ वर्षीय पुत्र को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब चार घंटे बाद आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन




13 जुलाई को हिमालय और उसके बड़े भाई अशोक निवासी गांव मालव थाना टप्पल ने गांव कृपालपुर निवासी मुनेश पुत्र मोहरपाल के घर में घुसकर में पेट में गोली मार दी थी। इससे मुनेश घायल हो गए थे।
विज्ञापन




मुनेश के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में गोली मार दी थी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को अशोक को दबोच लिया था, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।हिमालय की पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की रात करीब दो बजे छत होकर जीने के रास्ते हिमालय मुनेश के घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच प्यास लगने पर मुनेश की पत्नी कमरा खोलकर बाहर निकली तो मौका पाकर वह कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। कमरे के अंदर उनका आठ साल का बेटा और एक महिला सो रही थी।



हिमालय को कमरे मेें घुसता देख मुनेश की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाहर कमरे में सो रहे ससुर मोहरपाल जग गए। उन्होंने भी शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, साथ ही पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर पुलिस की कई गाड़ियां गांव पहुंच गईं। मकान को चारों ओर से घेरने के बाद पुलिस ने आरोपी को कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन कमरे में बंधक महिला व किशोर तक तमंचे का भय बनाकर वह पुलिस से भागने का रास्ता देने का दबाव देता रहा। चार घंटे बाद सुबह करीब छह बजे आरोपी ने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया।





आरोपी ने बताया प्रेम संबंध में रात में आया था
आरोपी हिमालय ने पुलिस को बताया कि घर की एक महिला के साथ उसके प्रेम संबंध हैं। उसकी शह पर ही छत के रास्ते वह घर के अंदर घुसा था। उसने बताया कि पूर्व में मुनेश के जरिये ही उसने अपना बैंक से ऋण कराया था। इससे दोस्ती हो गई और वह मुनेश के घर आने-जाने लगा। दो साल पहले मुनेश के बड़े भाई त्रिलोकचंद्र प्रधान का चुनाव लड़े तो वह प्रचार करने के लिए वहीं पर रहने लगा तभी उस घर की एक महिला से उसके संबंध हो गए थे। जानकारी होने पर परिवार वाले उससे दूरी बनाने लगे। इसी से नाराज होकर 13 जुलाई को उसने मुनेश के पेट में गोली मारी थी। घायल मुनेश का नोएडा के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed