फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees cheered after watching the Kaliya Mardan Leela

Aligarh News: कालिया मर्दन लीला देख भक्तों ने लगाए जयकारे

Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees cheered after watching the Kaliya Mardan Leela
कृष्णलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : samvad
श्री कृष्ण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कृष्ण लीला एवं चैतन्य महाप्रभु लीला महोत्सव में मंगलवार को कालिया मर्दन लीला का मंचन किया गया। कालिया मर्दन का दृश्य देख श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीकृष्ण के कालिया नाग को परास्त कर यमुना को विषमुक्त करने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला में दिखाया गया कि कंस ने नंदगांव के बृजवासियों को एक लाख नीलकमल लाकर देने का फरमान सुनाया। उसने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उन्हें दंडित किया जाएगा। यमुना में कालिया नाग के विष के कारण जल दूषित हो चुका था।
विज्ञापन



बृजवासियों की परेशानी जानकर भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ यमुना किनारे पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद कालिया नाग से युद्ध कर उसे परास्त किया। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से यमुना का जल निर्मल हुआ और बृजवासियों में खुशी छा गई। कार्यक्रम में मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, उमेश उप्पल, अखिल मांगलिक, यश राठी, ब्रजकिशोर राठी और अंकित शर्मा ने ठाकुरजी का माल्यार्पण किया। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष, महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, देवेंद्र गांधी, जुगल किशोर, राजेश सरकोड़ा, डॉ. गोविंद माहेश्वरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed