फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wait is over, Pradhan will take the virtual oath on May 25 and 26

इंतजार खत्म, 25 व 26 मई को वर्चुअली शपथ लेंगे प्रधान

Sun, 23 May 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, Pradhan will take the virtual oath on May 25 and 26
दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का परिणाम आने के बाद से शपथ लेने का इंतजार कर रहे प्रधानों के इंतजार की घड़ियां आखिरकार समाप्त हो ही गईं। अब 25 व 26 मई को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शासन ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया है। कोरोना के चलते इतिहास में पहली बार प्रधान वर्चुअली शपथ लेंगे। जिला पंचायत राज विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम दो मई को घोषित हुए थे। इसके बाद प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ होनी थी, लेकिन इस मौके पर कोरोना महामारी के विस्फोट ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। इसके चलते निर्वाचित होने के 20 दिन बाद भी प्रधान समेत अन्य पदों के विजयी प्रतिनिधि मनमसोस कर बैठे थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा इंतजार प्रधानी के पद को लेकर था। शनिवार को शासन ने नवनिर्वाचित प्रधानों के संबंध में आदेश जारी करके ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित कर दीं। शासन ने सभी जिलों के डीएम को ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 से 26 मई के बीच कराने के आदेश जारी कर दिए। संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 27 मई को आयोजित करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

407 प्रधानों को अभी भी करना होगा इंतजार
शासनादेश के बावजूद जिले में मात्र 460 प्रधान ही शपथ ले पाएंगे। शेष बचे जिले के 407 प्रधानों को अभी भी शपथ लेने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाने के कारण उनका सदन पूरा नहीं है। शासनादेश के मुताबिक ग्राम पंचायत में प्रधान और कम से कम दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचित होना अनिवार्य है। इस वजह से उन्हें ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव होने तक इंतजार करना ही होगा। बताते चलें कि जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं।
5 हजार ग्रामपंचायत सदस्य लेंगे शपथ
प्रधानों के साथ जिले के 5 हजार ग्राम पंचायत सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शेष बचे 6 हजार सदस्यों के पद खाली हैं। इन्हें उप चुनाव के जरिए भरा जाएगा। बताते चलें कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 11 हजार वार्ड हैं।

- शासन ने ग्राम प्रधानों की शपथ के लिए 25 व 26 मई की तिथि निर्धारित की है। 27 मई को ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक होगी। इसकी तैयारी की जा रही है। उन्हें वर्चुअली शपथ दिलाई जाएगी।
- पारुल सिसौदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed