{"_id":"6a95eca46d3240dfbb004230","slug":"the-team-of-the-film-hanuman-ansh-arrived-in-aligarh-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1056485-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ पहुंची फिल्म हनुमान अंश की टीम। स्रोत : स्वयं
सोशल मीडिया से चर्चा में आई फिल्म हनुमान अंश की टीम सोमवार को वृंदावन से अचानक अलीगढ़ पहुंची। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बाबा नीब करौरी का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या, संगीतकार एवं गीतकार ऋषि पाठक तथा एसोसिएट एडिटर रितिश केसरवानी ने वाड्रा डीडी सिनेमा पहुंचकर दर्शकों से संवाद किया।
निर्देशक ने कहा कि फिल्म की शुरुआत पूरे देश में महज 25 स्क्रीन से हुई थी। इसके बाद बाबा की कृपा से स्क्रीन बढ़तीं गईं। दो करोड़ से बनी फिल्म 50 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। देशभर में फिल्म के पांच हजार से अधिक शो चले हैं। फिल्म के संगीतकार एवं गीतकार ऋषि पाठक ने कहा कि फिल्म के लिए किसी भी प्रकार का पेड प्रमोशन नहीं कराया गया। इसका प्रचार मुख्य रूप से दर्शकों के माध्यम से हुआ।
शोभिनव सत्या ने कहा उनके लिए यह केवल अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव रहा। टीम ने कहा कि अलीगढ़ सहित देशभर के दर्शकों से मिल रहा अपार स्नेह उनके लिए बेहद खास है। टीम ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी।