फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The survey will be available if the top assembly Tickets: Kalyan Singh

सर्वे में टॉप पर रहने वालों को मिलेगा विस टिकट : कल्याण सिंह

Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
The survey will be available if the top assembly Tickets: Kalyan Singh
सर्वे में टॉप पर रहने वालों को मिलेगा विस टिकट : कल्याण सिंह - फोटो : Rupesh
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि भाजपा टिकट वितरण में सर्वे में टॉप पर रहने वाले नेताओं को वरीयता दी जाएगी। यही सर्वे टिकट वितरण का आधार बनेगा। कल्याण सिंह रविवार को जयपुर से स्टेट प्लेन से अलीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पर उन्होंने जिलाध्यक्ष देवराज सिंह से लखनऊ रैली में जा रहे भाजपाइयों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि 48 बसों से कार्यकर्ता लखनऊ जा रहे हैं। इनता सुनते ही बोले कि मोदी जी तो डेढ़ बजे तक लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद उन्होंने सबसे नाम सहित परिचय पूछा और नए साल की बधाई दी। कुछ देर तक सबसे मिलने के बाद वह चले गए। कल्याण सिंह सोमवार को धर्म समाज कालेज में लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। पांच जनवरी को कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मनाएंगे। यहां उनसे मिलने वालों में ठा. रघुराज सिंह, अभिमन्यु राज सिंह, मुकेश लोधी, रामसखी कठेरिया, नरेंद्र वर्मा, ठा. गोपाल सिंह, अनेक पाल सिंह, चंद्र मणि कौशिक, भाजपा के अलीगढ़ लोकसभा पालक सुनील पांडेय, अरुण फौजी, सुशील मित्तल, मीना कुमारी सहित कई भाजपा नेता शामिल रहे। 
विज्ञापन

इस दौरान धनीपुर हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी राजमणि यादव, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एसपी  राज पैलेस में भी 500 से अधिक भाजपाई मौजूद रहे। यहां पर बलिया, एटा, कासगंज, हाथरस सहित तमाम शहरों से भाजपा के टिकट के दावेदार आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा से टिकट मांगा मंजरी ने 
प्रदेश के पहले यादव मुख्यमंत्री राम नरेश यादव की पुत्री शशांक मंजरी यादव भी राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलीं और एटा की मारहरा विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मांगा है। उन्होंने कल्याण सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। मंजरी ने बताया कि उनके पिता प्रदेश के पहले यादव मुख्यमंत्री बने थे। अब वह विधानसभा चुनाव लड़कर जनता की सेवा करना चाहती हैं। मैं पहले भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की सदस्य भी रही हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed