फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The strict patrol of the Indo-Pak match, yet the 'side-by-side'

भारत-पाक मैच की कड़ी पहरेदारी, फिर भी ‘तरफदारी’

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
The strict patrol of the Indo-Pak match, yet the 'side-by-side'
ऊपरकोट पर मार्च निकालते सीओ राज कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, आरएएफ व पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की करारी शिकस्त से क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया। मैच के दौरान शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके बावजूद एएमयू से सटे मोहल्लों में कुछ लोगों ने पाक की जीत पर आतिशबाजी की।  
विज्ञापन



सुपर संडे का मजा टीम इंडिया की हार से किरकिरा हो गया। सुबह से ही खेल प्रेमी अपने-अपने जरूरी काम निपटाकर मैच शुरू होने से पहले ही टीवी सेट के सामने बैठ गए। कहीं-कहीं इस मैच को देखने के लिए स्क्रीन और एलसीडी का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन


मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जैसे ही टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, वैसे ही खेल प्रेमियों ने विराट कोहली के इस फैसले पर असहमति जता दी। मैच की शुरुआत में पाकिस्तानी बल्लेबाजी लय में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद पाक का स्कोर बढ़ता गया। भारत की सलामी जोड़ी के पहली ही गेंद पर टूटने से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा। रोहित, विराट, युवराज, शिखर, धौनी के आउट होते ही उनके चेहरे के रंग उड़ गए। 

आरएएफ, पीएसी की तैनात
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का नतीजा सामने आते ही सीओ प्रथम राजकुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार सिंह की अगुवाई में आरएएफ, पीएसी जवानों ने ऊपरकोट, देहली गेट, तुर्कमान गेट, बाबरी मंडी, पठान मोहल्ला, जयगंज सहित मुस्लिमों मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। मार्च में एसओ सासनी गेट ध्रुव कुमार, एसओ कोतवाली जावेद खान आदि मौजूद रहे। उधर, करीम चौराहे पर आरएएफ व पीएसी तैनात कर दी गई है।


रखे गए पटाखे व लड्डू
भारत की शानदार जीत पर पटाखे छोड़ने और खुशियां मनाने के लिए लड्डू मंगा लिए गए थे। वहीं ऑर्डर भी दे दिए गए थे, लेकिन भारत की हार से पटाखे व लड्डू धरे के धरे रह गए।

काम न आया हवन 
टीम इंडिया की जीत के लिए नौरंगाबाद के शनि मंदिर में बजरंग दल व काली मेला कमेटी हवन-यज्ञ किया। इस मौके पर विकास शर्मा, अभय शर्मा, अजय, श्याम आदि मौजूद रहे। वहीं, भारत स्वाभिमान पतंजलि समिति की ओर से अचल ताल स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया। 

सटोरियों के करोड़ों के वारे-न्यारे 

भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच में हार-जीत पर शहर में करोड़ों के सट्टे लगे थे। सटोरियों ने भारत की जीत पर ज्यादा भाव लगा रखा था, लेकिन पाकिस्तान की जीत पर सटोरियों के करोड़ों के वारेे-न्यारे हो गए।

हालांकि, खेल के जानकारों के मुताबिक, फाइनल में भारत का पलड़ा भारी था। मैच से शुरू होने से पहले ही सट्टा बाजार गरम था। हर गेंद, चौके, छक्के और विकटे गिरने के साथ सट्टेबाजी के भाव में उतार-चढ़ाव होता रहा।


भ्‍ाारत का विकेट गिरते ही छूटते पटाखे
फाइनल में पाकिस्तान ने 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया तो एएमयू से सटे इलाके में पटाखे छूटे। सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया का विकेट गिरने पर पटाखे छूटते रहे, जो 10 विकेट तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed