{"_id":"69cd8995bb7cbe734b0edd3c","slug":"the-people-of-chandaus-are-not-getting-drinking-water-from-the-tank-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101640-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन विभागों की रस्साकसी में चंडौस के लोगों को टंकी से नहीं मिल रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन विभागों की रस्साकसी में चंडौस के लोगों को टंकी से नहीं मिल रहा पेयजल
विज्ञापन
चंडौस नगर पंचायत की पानी की टंकी पिछले दो साल से बंद है
- फोटो : samvad
कस्बे में कई साल पहले बनी पानी की टंकी के कुछ उपकरण खराब पड़े हैं। फलस्वरूप करीब दो साल से कस्बा के वाशिंदों को एक बूंद पानी मयस्सर नहीं हो रहा है। कारण भी कोई बड़ा नहीं है बस टंकी में पानी चढ़ाने वाला पाइप फटा हुआ बताया जा रहा है। नया पाइप लगाने के लिए टंकी तीन विभागों की परमीशन का इंतजार कर रही है। तीनों विभागों में सामंजस्य न बनने के कारण कस्बा वासी प्यास बुझाने को तरस रहे हैं।
जानकारी करने पर पला चला कि पहला कारण अभी तक पानी की टंकी ग्राम पंचायत में ही दर्ज है। दूसरा कारण डेढ़ करोड़ विद्युत बिल बकाया है। तीसरा कारण जल निगम पिछले दो साल से टंकी की कोई देखभाल नहीं कर रहा है। चौथा कारण कोई आपरेटर भी नलकूप पर तैनात नहीं है।
बता दें कि वर्ष 1994 में जल निगम ने टंकी की बुनियाद रखी थी। वर्ष 2008 तक लोगों को पेयजल मिलता रहा। कुछ दिनों बाद पाइप लीक होने के कारण पुराना बाजार, ऊंचा द्वार, मेन रोड के लिए पानी की सप्लाई बंद हो गई। मगर मोहल्ला उपाध्याय, मीणा, दिवाकर, खैर अड्डा आदि जगहों पर पानी की सप्लाई 2023 तक जारी रही। जबकि इससे पूर्व ही वर्ष जनवरी माह 2020 में चंडौस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। उससे पहले यह विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हुआ करती थी।
विज्ञापन
अब माह सितम्बर 2023 से टंकी से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। करोड़ों रुपयों की लागत से बनी टंकी अब शोपीस बनी हुई है। लोग अपने निजी हैंडपम्पों, सबमसिबल से पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि टंकी के उपकरणों को शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा।
पानी की टंकी बंद होने की समस्या के बारे में कुछ लोगों ने मुझे जानकारी दी है। जल निगम के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जायेगा। सुरेन्द्र दिलेर, विधायक खैर
बिजली विभाग का करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। इसी कारण टंकी आज तक जल निगम से नगर पंचायत को हस्तांतरित नहीं हो पाई है और टंकी को नगर पंचायत सही भी नहीं करा पा रही है। जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जायेगा। - डॉ.डीएस भारती, चेयरमैन नगर पंचायत चंडौस
मेरे वार्ड में पानी की टंकी आती है और सबसे ज्यादा मेरे ही वार्ड में ही पानी के लिए लोग परेशान हैं। जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुका हूं। नगर पंचायत को टंकी हस्तांतरित न होने के कारण ये समस्या आ रही है। - श्रषि शर्मा वार्ड सदस्य 8 नंबर।
गर्मी का सीजन आ गया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम या नगर पंचायत टंकी को जल्द से जल्द सही कराये। शिवम उर्फ विक्की वर्मा भाजपा नेता चंडौस।
इतने बड़े कस्बे में पानी की एक टंकी कम है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एक टंकी की और आवश्यकता है। - नवनीत माहेश्वरी व्यापारी चंडौस।