फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remains of a protected animal found behind Four City Colony in Nagla Patwari

अलीगढ़: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर गोरक्षा दल ने किया हंगामा, पुलिस ने 24 घंटे में खुलासे का दिया आश्वासन

Sat, 12 Sep 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

सुबह स्थानीय लोग टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े अवशेषों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Remains of a protected animal found behind Four City Colony in Nagla Patwari
संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की फोर सिटी कॉलोनी, नगला पटवारी के पीछे शनिवार सुबह खुले में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। जानकारी होने पर गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने 24 घंटे में मामले के खुलासे का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोग टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े अवशेषों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। अवशेषों के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवशेषों को दफना दिया गया।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के पदाधिकारी सचिन राघव की ओर से थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान सचिन राघव के साथ गौरव राणा, विवेक कुमार, मनीष, करन और जितेंद्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि लोगों को आश्वस्त किया गया है कि मामले की जांच की जा रही है। 24 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed