{"_id":"66ba8a04ab9cfed3c90ae77a","slug":"the-only-son-died-due-to-snake-bite-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100077-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांप के डसने से इकलौते बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांप के डसने से इकलौते बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
सार
प्रशांत घर का इकलौता बेटा था। रात में वह घर के छप्पर के नीचे पड़े तख्त पर सो रहा था। परिजनों ने बताया कि सांप के डसने के बाद किशोर की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर वह जागे तो उनकी नजर सांप पर पड़ी।
विज्ञापन
मृतक प्रशांत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोरई क्षेत्र के गांव गढ़ी वंसी (तालनगर) में 11 अगस्त रात करीब 12 बजे तख्त पर सो रहे किशोर को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरई क्षेत्र के गांव गढ़ी वंसी निवासी होरीलाल के पुत्र प्रशांत (15) व एक बेटी है। होरीलाल मजदूरी कर परिवार पालते हैं। प्रशांत घर का इकलौता बेटा था। 11 अगस्त रात वह घर के छप्पर के नीचे पड़े तख्त में सो रहा था। परिजनों ने बताया कि सांप के डसने के बाद किशोर की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर वह जागे तो उनकी नजर सांप पर पड़ी।
विज्ञापन
आनन-फानन अचेत अवस्था में किशोर को लेकर मथुरा के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह वृंदावन के निकट पानीगांव में एक बायगीर के पास किशोर को लेकर गए, लेकिन वहां भी कुछ राहत नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि संभवत: सांप उनके कच्चे घर में ही था। घर में कच्ची चिनाई की दीवार पर कुछ कंडे रखे थे। जहां से संभवत: वह आया था। किशोर को काटने के बाद सांप को पड़ोस के शौचालय के पास देखा गया।
विज्ञापन