{"_id":"57630c4f4f1c1b4c0511b739","slug":"the-mule-kept-on-the-dog-s-effigy-rotated-jmirullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"खच्चर-कुत्ते पर जमीरउल्लाह का पुतला रख घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खच्चर-कुत्ते पर जमीरउल्लाह का पुतला रख घुमाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह के गधे पर बैठाकर बनवाए गए बैनर के साथ प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह के भौंडे प्रदर्शन से उबले भाजपाइयों ने राजनीति में नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ दी। कोल विधायक के पुतले को गधे एवं कुत्ते पर रखकर प्रदर्शन किया और विधायक तथा प्रदेश सरकार के पुतले तक फूंके। कुत्ता एवं खच्चर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपाइयों ने प्रतीक रूप से खच्चर की चप्पल एवं जूते से पिटाई की।
इस क्रम में भाजपा नेता एवं पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वार-पलटवार की इस घटनाक्रम से महानगर की राजनीति गरमाने की आशंका है।
बुधवार को कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया था। इसमें मुंह काला कर प्रतीक रूप से एक पुतले को गधे पर बैठाया गया था और उसके गले में लिखकर टांग दिया गया था कि मैं भाजपा हूं। गधे पर रखे पुतले को महानगर के कुछ इलाकों में घुमाया गया था।
सपाइयों ने भाजपा पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए यह प्रदर्शन किया था। इससे भाजपाई इतने आक्रोशित हुए कि सारी सीमाएं लांघ दी। अचलताल स्थित रामलीला मैदान के पास महानगर भाजपा इकाई द्वारा गधे एवं कुत्ते के पीठ पर कोल विधायक का पुतला रखकर घुमाया गया और जमकर नारेबाजी की गई। कुछ अन्य जानवर भी लाने की तैयारी थी कि लेकिन लोगों के समझाने पर उसे टाल दिया गया। सरकार एवं विधायक का पुतला फूंकने के क्रम में भाजपा नेता विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन समेत अन्य कई नेताओं की पुलिस अधिकारियों ने तीखी नोकझोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि कैराना एवं मथुरा कांड सपा सरकार की साजिश हैैै। इसी बहाने सपा प्रदेश की सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहती है। हाजी जमीरउल्लाह 2006 के दंगे में भड़काऊ भाषण देकर विधायक बने थे। वह अपनी ओछी मानसिकता से ग्रसित होकर अमर्यादित विरोध कर रहे है। भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के कई मोहल्लों में कैराना जैसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है। बनियापाड़ा, टनटनपाड़ा, बाबरी मंडी जैसे कई मोहल्ले से हिंदू समाज के लोग पलायन कर रहे हैं।