{"_id":"679144cb69a2eed86101ad47","slug":"the-miscreants-chased-the-car-for-three-kilometers-to-rob-aligarh-news-c-2-1-ali1010-586894-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूट के लिए तीन किलोमीटर तक बदमाशों ने कार का पीछा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूट के लिए तीन किलोमीटर तक बदमाशों ने कार का पीछा किया
Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब नौ बजे बदमाशों ने हाथरस के रति के नगला पर एक कार का पीछा कर लूटने की कोशिश की। करीब तीन किलोमीटर तक बदमाशों ने पीछा कर कार रुकवाने की कोशिश की। रति का नगला चौराहे पर भीड़भाड़ में फंसने पर अपनी गाड़ी छोड़कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की कार बरामद कर ली है।
कस्बे के प्राणाचार्य परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार आगरा से विजयगढ़ आ रहे थे। कार रिश्तेदार की बेटी चला रही थी। सलेमपुर के पास पहुंचने पर कार चला रही लड़की ने विजयगढ़ जाने के लिए कार रोककर सड़क पर मोड़ को देखने लगीं, तभी वहां गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे बदमाश उनके पास पहुंच गए। उनके बदमाश होने की आशंका पर लड़की ने तेजी से अपनी कार बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। करीब तीन किलोमीटर तक तेज रफ्तार से कार भगाते हुए वह रति का नगला चौराहे पर पहुंची। वहां भीड़भाड़ देखकर उसने कार रोकी और शोर मचाना शुरू किया।
लोगों की भीड़ में फंसा देखकर बदमाश अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से पैदल ही भाग निकले। उधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बदमाशों की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।