फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The miscreants attacked the youth on RAF Road

आरएएफ रोड पर दबंगों ने युवक पर बोला हमला

Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked the youth on RAF Road
महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के गांव सुखरावली के एक युवक पर आरएएफ रोड पर युवकों ने हमला बोल दिया। उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावर उसे तमंचे से गोली मारने तक की चेतावनी दे रहे थे। शोरशराबे पर राहगीरों के एकत्रित होने पर हमलावर देखने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर रात मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ युवक हिरासत में लिए हैं। घटना के मूल में एक युवती से छेड़खानी पर युवक द्वारा टोकाटाकी का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुखरावली का दानवीर सिंह एक पैथोलॉजी में काम करता है। देर रात वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी नामजद हमलावरों व उनके अज्ञात साथियों ने घेर लिया और आरएएफ रोड तिराहे पर जमीन पर डालकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसके नाक व सिर में गंभीर चोट आईं। एक नामजद ने तमंचा लेकर उसे गोली मारने तक की चेतावनी दी। मगर शोर पर लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। इसी बीच खबर पर गांव से तमाम परिजन आ गए। घायल युवक की हालत नाजुक है। मामले में परिवार की ओर से महुआखेड़ा में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं। मगर पुराने विवाद में हमले की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed