फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the lose of millions of jammed flywhee treansporters

ट्रांसपोर्टरों के चक्का जाम से लाखों का नुकसान

Sat, 03 Oct 2015 01:36 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। टोल बैरियर मुक्त भारत समेत अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी रहा। इसकी वजह से लाखों के नुकसान होने की सूचना है। ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों पर अड़े है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में कारोबार ही नहीं बल्कि नागरिकों की भी परेशानी बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर महानगर में दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहे। दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने दावा किया कि अलीगढ़ के करीब 400 ट्रांसपोर्टर एवं कमीशन एजेंट इस हड़ताल में शामिल हुए है और ट्रांसपोर्ट कारोबार पूरी तरह ठप है। अलीगढ़ से प्रत्येक दिन करीब 100-125 ट्रक यहां सामान लेकर दूसरे प्रांतों में जाते है। इसके साथ ही दर्जनों ट्रकों से रोज यहां अन्य जरूरी सामान आते है। चक्काजाम के कारण दूसरे शहरों से माल का आदान-प्रदान पूरी तरह ठप है। एक्सपोर्टरों का माल भी दादरी या मुम्बई नहीं जा रहा है।

विज्ञापन

 उद्यमी एवं ट्रांसपोट्ररों की माने तो प्रत्येक दिन अलीगढ़ को ही एक करोड़ से अधिक का नुकसान है। ट्रांसपोर्टर टीम बनाकर जीटी रोड व अन्य प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी रख रहे है। आगरा रोड पर ट्रांसपोर्टरों ने बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार किया। नरेंद्र शर्मा, विजय कुमार सारस्वत, रैबिन डंग, नरेंद्र, किरण प्रताप, करण सचदेवा, देवेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र शर्मा, संदीप, शरद गुप्ता, गोपाल महेश्वरी, मनोज शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed