फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The intern students come AMU VC lodge

एएमयू ः इंटर्न छात्राओं ने घेरा वीसी लॉज

Wed, 26 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिंगिल सिटर कमरे छीने जाने से नाराज एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्राएं आक्रोशित हो गयी है। मंगलवार देर रात एसएन हाल से वीसी लॉज तक मार्च निकालकर विरोध किया। काफी देर तक छात्राएं वीसी लॉज को घेरे रही। डीएसडब्लू द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद इंटर्न वापस लौटी।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही छात्राओं को सिंगिल सिटर कमरे मिले है। कुलपति के आदेश के बाद हाल के कुछ रूम को डबल सिटर कर दिया गया। इसके पीछे इंतजामिया का उद्देश्य यह है कि कुछ नई छात्राओं को हॉल में जगह मिल जाए। इधर नोटिस चस्पा किए जाने के बाद इंटर्न भड़क गए। उनके समर्थन में जूनियर डॉक्टर एवं आरडीए सदस्य भी आ गए। छात्राओं का कहना है कि दिसंबर एवं जनवरी में एम्स, पीजीआई एवं एएमयू आदि के टेस्ट है। यदि कमरे डबल सिटर किया गया तो तैयारी में परेशानी आएगी।
विज्ञापन


 इसको लेकर इंटर्नशिप कर रही करीब 30-35 छात्राओं समेत मेडिकल के जूनियर एवं आरडीए सदस्य मार्च निकालते हुए वीसी लॉज पहुंच गए। सूचना पाकर प्रॉक्टर डॉ. एम आसिफ खान एवं डीएसडब्लू प्रो. अनीस इस्माइल आदि पहुंच गए। डीएसडब्लू प्रो. अनीस इस्माईल ने छात्राओं से बात कर आश्वासन दिया कि बुधवार को सिंगिल सिटर कमरे को डबल नहीं करने से संबंधित नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। उसके बाद छात्राएं वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed