{"_id":"66aeb1d0df4030fa0d089e14","slug":"the-injured-person-died-during-treatment-in-the-accident-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100952-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Aug 2024 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:10 AM IST
सार
प्रमोद कुमार शर्मा 2 अगस्त की शाम करीब साढे छह बजे बाइक से गोंडा जा रहे थे। गांव धारागढ़ी स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
2 अगस्त की शाम गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव धारागढी स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति ने 3 अगस्त की सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव मानगढ़ी निवासी अखिल कुमार पुत्र सिद्धनाथ शर्मा के अनुसार उनके भाई 45 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार शर्मा 2 अगस्त की शाम करीब साढे छह बजे बाइक से गोंडा जा रहे थे। गांव धारागढ़ी स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
इससे वह उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर वह लोग पहुंचे और जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान 3 अगस्त की सुुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन