फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The girl was beaten by the family members after love marriage

अलीगढ़ः लव मैरिज के बाद कोर्ट से जा रही युवती को परिजनों ने पीटा

Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl was beaten by the family members after love marriage
सिविल लाइंस क्षेत्र में दीवानी परिसर के गेट के बाहर मंगलवार दोपहर लव मैरिज करने वाली युवती के साथ उसके परिजनों ने मारपीट कर कर दी। इसको लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवती को उन्होंने कार में खींचकर ले जाने की भी कोशिश की। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर आ गई और युवती को गोधा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना गोधा क्षेत्र की एक युवती की हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो उनके बीच प्रेम संबंध हो गए और चोरी छिपे मिलने लगे। युवती के परिजनों को इन प्रेम संबंधों की भनक लगी तो उन्होंने बंदिशें लगा दी। प्रेमी- युगल को परिजनों की बंदिश रास नहीं आयी। बीते साल 27 दिसंबर को युवती अपने प्रेमी के संग घर से फरार हो गई। इस मामले में युवती के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच प्रेमी युगल ने कोर्ट में लव मैरिज कर ली। युवती मंगलवार को किसी काम से कोर्ट पहुंची थी। इसकी भनक युवती के परिजनों को हो गई और वे दीवानी पहुंच गए। कोर्ट से बाहर निकल रही युवती को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की खबर पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख परिजन फरार हो गए। पुलिस युवती को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed